मनोरंजन

NGO ने कराई पॉप स्टार रिहाना के खिलाफ शिकायत दर्ज

देश में नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन अभी भी जारी है। करीब दो महीने से आंदोलन कर रहे किसानों की आवाज इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना तक पहुंच गई। रिहाना ने किसानों के समर्थन में एक ट्वीट किया है, तब से ही वे भारत में कई संगठनों के निशाने पर आ गई हैं। भारत में कई जगह उनके खिलाफ पुतले फूंकने की घटनाएं भी सामने आईं, अब उनके खिलाफ भारत में एक और अधिकारिक शिकायत दर्ज की गई है। लीगल राइट्स ऑब्जर्वेटरी नाम के एक एनजीओ ने ‘नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स’ में रिहाना के ‘ब्यूटी ब्रांड’ के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई है।



लीगल राइट्स ऑब्जर्वेटरी NGO के विनय जोशी ने आरोप लगाया है कि रिहाना के फेंटी ब्यूटी नाम के प्रोडक्ट में झारखंड के ‘मीका’ नामक पदार्थ का इस्तेमाल होता है, जिसके उत्पादन में चाइल्ड लेबर से काम कराया जाता है! लीगल राइट्स ऑब्जर्वेटरी ने इस मामले में चाइल्ड राइट्स कमीशन से जांच की मांग की है! लीगल राइट्स ऑब्जर्वेटरी ने आरोप लगाया है कि इस ब्रांड के पास ऐसा कोई सर्टिफिकेट नहीं है जिससे ये प्रमाणित होता होता हो कि उनके प्रोडक्ट बनाने में बाल श्रम का उपयोग नहीं किया गया है। विनय जोशी ने FIR दर्ज कराते हुए कहा कि ‘भारत के हितों के खिलाफ किए काम का परिणाम पारस्परिक कार्रवाई के रूप में होगा।

विदित हो कि रिहाना के ट्वीट के बाद पूरे देश में आक्रोश है। जिसमें उन्होंने किसानों के मसले पर बात किए जाने की बात कही थी। उसके बाद से रिहाना कई संगठनों और इंडियन सेलेब्रिटीज के निशाने पर आ गई हैं। कई भारतीय अभिनेत्री और अभिनेता उनका इस तर्क के साथ विरोध किया गया कि किसान आंदोलन देश का आंतरिक मामला है।

विदित हो कि इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना (Rihanna) ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन (Farmers Protest) का समर्थन करते हुए एक ट्वीट किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर इंटरनेट बंद करने की आलोचना की थी।
रिहाना के ट्वीट के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा बाकायदा एक पत्र भी जारी किया गया जिसमें विदेश मंत्रालय ने अप्रत्यक्ष रूप से विदेशी सेलिब्रिटीज के द्वारा किसान आंदोलन को दिए गए समर्थन को ‘झूठा प्रचार’ करार कहा गया है।

Share:

Next Post

किसान Deol परिवार को Punjab-Haryana में शूटिंग नहीं करने देंगे, जानिए वजह

Sun Feb 7 , 2021
लंबे समय से चले रहे देश में नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन अभी भी जारी है। करीब दो महीने से आंदोलन कर रहे किसानों की आवाज जहां विदेशों में पहुंच गई तो वहीं देश में भी कई संगठन इस आंदोलन में कूंद गए हैं। इसी बीच किसान अंदोलन को लेकर बॉलीवुड में […]