img-fluid

निक-प्रियंका बाल-बाल बचे, ऑस्कर में पहुंचने से पहले हो सकता था हादसा

March 16, 2026

डेस्क। ग्लोबल पॉवर कपल निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में भाग लेकर एक बार फिर फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं। मगर इस आइकॉनिक मूमेंट के होने से ठीक पहले दोनों एक हादसे के शिकार होने से बचे।

98वें ऑस्कर अवॉर्ड में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी हिस्सा लेने पहुंचे थे। रेड कार्पेट पर जाने के लिए कपल काफी लेट था। ऐसे में दोनों को मेन गेट से अंदर तक जाने के लिए एक गोल्फ कार्ट तैयार थी। निक और प्रिंयका उसमें बैठे और जैसे ही ड्राइवर कार्ट को मोढ़ा तो उसका बैलेंस बिगड़ गया।


  • इस दौरान गोल्फ कार्ट का एक पहिया जमीन से हवा में उठ गया। ऐसे में बैलेंस बनाने के लिए तुरंत निक और प्रियंका ने कार्ट को जोर से पकड़ा। ड्राइवर ने भी कुछ ही सेकेंड में कार्ट पर काबू पा लिया और हादसा टल गया।

    ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन अमेरिका के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में हुआ। इस दौरान थिएटर के सुरक्षा घेरे के अंदर किसी भी निजी वाहन को आने की अनुमति नहीं थी। समारोह में दुनिया भर से सेलिब्रिटीज के आने से वाहनों के मेनेज करना मुश्किल होता है। ऐसे में आयोजकों ने उन्हें रेड कारपेट तक ले जाने के लिए गोल्फ कार्ट का इंतजाम किया था।

    Share:

  • होर्मुज संकट पर चीन की अमेरिका को सख्त चेतावनी, ट्रंप की पहल पर कहा- सैन्य अभियान तुरंत रोके जाएं

    Mon Mar 16 , 2026
    बीजिंग। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य पर संकट के बीच चीन ने सभी देशों से तुरंत सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील की है। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन सहित कई देशों से अपील की है कि वे अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग को सुरक्षित रखने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved