img-fluid

शूटिंग के दौरान चोटिल हुए Priyanka Chopra के पति Nick Jonas, फैंस में चिंता का माहौल

May 17, 2021

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) को एक शो की शूटिंग के दौरान चोट लगने की खबर है। जानकारी के मुताबिक निक जोनस (Nick Jonas) को शनिवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। TMZ की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटना के बाद पॉप स्टार निक को एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, वह घर पर वापस आ गए हैं। चोट कितनी गहरी थी यह तो अभी नहीं पता चल पाया है लेकिन इस घटना के बाद उनके फैंस काफी चिंता में हैं। सोमवार को निक अपने शो, ‘द वॉयस’ (The Voice) के लिए शूटिंग फिर से शुरू करेंगे।

प्रियंका हैं लंदन में बिजी
निक फिलहाल लॉस एंजेलिस (Los Angeles) में हैं जबकि उनकी पत्नी, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) लंदन में हैं। प्रियंका अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर लंदन में पिछले साल दिसंबर से व्यस्त हैं। इस दौरान, निक जोनस ‘द वॉयस’ पर काम कर रहे हैं। हाल ही में निक ने अपना स्पेसमैन एल्बम (Spaceman Album) भी लॉन्च किया है।


निक को है टाइप 1 डायबिटीज
निक टाइप 1 डायबिटीज से भी पीड़ित हैं। 2018 में उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इसके बारे में बात की थी। उन्होंने लिखा, ‘13 साल पहले आज के दिन मुझे पता चला था कि मैं टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित हूं। बाईं ओर की तस्वीर बीमारी के पता चलने के कुछ सप्ताह बाद की है। ब्लड-शुगर के बढ़ने की वजह से मुश्किल से मेरा वजन 100 पाउंड रह गया था। और दाईं ओर अब की तस्वीर है। खुश और स्वस्थ’। साथ ही उन्होंने कहा, ‘मैं अपने परिवार और प्रियजनों का बहुत आभारी हूं जिन्होंने मुझे हर कदम पर मदद की है’।

कोविड-19 के लिए प्रियंका ने मांगी लोगों से मदद
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर भारत के लिए कोविड 19 (Covid -19) फंडरेजर की शुरुआत की थी। उन्होंने दुनियाभर के लोगों से भारत की मदद करने की अपील की थी। इस फंडरेजर में अब तक 7 करोड़ से ऊपर डोनेशन जमा हो चुका है।

Share:

  • इन अस्पतालों में Sputnik-V वैक्सीन लगनी शुरू, 91 फीसदी तक है प्रभावी; जानें कैसे कराएं बुकिंग

    Mon May 17 , 2021
    नई दिल्ली। अब तक अपनी दो देसी वैक्सीन के सहारे कोरोना महामारी (Coronavirus) के खिलाफ जंग लड़ रहे भारतीयों को अब रूसी (Russia) वैक्सीन स्पुतनिक-वी (Sputnik-V) का विकल्प भी मिल गया है। रूस से समझौते के बाद यह वैक्सीन भारत पहुंच चुकी है, जहां इसे कई प्राइवेट अस्पतालों में लगाया जा रहा है। रूस में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved