img-fluid

निक जोनस ने पहना मंगलसूत्र ब्रेसलेट, प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ का किया प्रमोशन, फैंस बोले जीजू जैसा कोई नहीं

February 20, 2026

 

नई दिल्ली । प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) के पति और पॉप सिंगर (Pop Singer)Nick Jonas भारत में हमेशा ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। लेकिन अब उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसने भारतीय फैंस (Indian fans)का दिल जीत लिया। निक का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनके हाथ में मंगलसूत्र ब्रेसलेट(Mangalsutra Bracelet) नजर आ रहा है। भारतीय ट्रेडिशन(Indian Tradition) फॉलो करने वाले निक ने इसे पहनकर फैंस को अपने देसी अंदाज से दीवाना बना दिया है।

निक ने किया प्रियंका का प्रमोशन
वीडियो में निक अपनी पत्नी Priyanka Chopra Jonas की फिल्म ‘द ब्लफ’ का प्रमोशन कर रहे हैं। वीडियो में वह कहते हैं, “दोस्तों, प्रियंका की फिल्म द ब्लफ का प्रीमियर अमेज़न प्राइम पर है। यह शानदार है। मैंने इसे दो बार देखा है। उनके किरदार का नाम ब्लडी एम है, इसलिए मैं ब्लडी मैरी बनाऊंगा।” इसके बाद निक कॉकटेल बनाते हैं और प्रियंका को सर्व करते हैं। प्रियंका भी इसका स्वाद चखकर कहते हैं, “आपकी बेस्ट रेसिपी है।”

फैंस के रिएक्शन
निक का मंगलसूत्र ब्रेसलेट पहनना फैंस की नजर से नहीं बचा। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। एक फैन ने लिखा, “निक ने मंगलसूत्र ब्रेसलेट पहना है यार।” किसी ने लिखा, “निक जीजू बेस्ट हैं।” वहीं एक ने मज़ाकिया अंदाज में लिखा, “अगर आपने नोटिस किया कि निक ने मंगलसूत्र ब्रेसलेट पहना है तो देखें, निक ग्रीन फॉरेस्ट हैं।”

प्रियंका की फिल्म ‘द ब्लफ’
‘द ब्लफ’ एक एक्शन-एडवेंचर थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में प्रियंका के अलावा कार्ल, इसमैल क्रूज और साफिया जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं। इसे Frank E Flowers ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का प्रीमियर 25 फरवरी 2026 को Amazon Prime Video पर होगा।


  •  

    प्रियंका की भारतीय फिल्म वापसी
    प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। वह एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी, जिसमें Mahesh Babu उनके साथ लीड रोल में हैं। यह दोनों की पहली फिल्म है और एसएस राजामौली के साथ भी प्रियंका की यह पहली मूवी है। फैंस को इस बड़ी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

    लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में
    प्रियंका का पिछला बॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘द स्काई इज़ पिंक’ (2019) था। वहीं, 2020 में उन्होंने Netflix की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आई थीं। अब ‘वाराणसी’ के जरिए वह फिर से भारतीय सिनेमा में अपनी धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं।

    Share:

  • मिट्टी के बर्तन बनाता है युवक, GST विभाग ने थमा दिया 1.25 करोड़ का नोटिस

    Fri Feb 20 , 2026
    रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां मिट्टी के बर्तन बनाने वाले एक शख्स को जीएसटी विभाग की तरफ से एक करोड़ से अधिक का नोटिस मिला है. नोटिस मिलने के बाद शख्स के परिवार के लोग हैरान हैं. शख्स ने बताया कि उसे साजिश के तौर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved