img-fluid

निकोलस मादुरो साईं बाबा के भक्त हैं, राष्ट्रपति भवन में लगी है बड़ी तस्वीर

January 06, 2026

वाशिंगटन। वेनेजुएला (Venezuela) के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (Nicolas Maduro) अमेरिका की कैद में हैं। इस बीच उनकी भारत कनेक्शन भी सामने आया है। खबर है कि वह भारत के सत्य साईं बाबा (Satya Sai Baba) के बड़े भक्त हैं। इसकी वजह उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस बताई जा रहीं हैं। अमेरिका ने मादुरो के अलावा सिलिया के खिलाफ भी ऐक्शन लिया है। फिलहाल, वेनेजुएला की कमान कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज के हाथों में है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लोरेस साल 2005 में शादी से पहले मादुरो को भारत लेकर आईं थीं। यह यात्रा दोनों की शादी के पहले हुई थी। उस दौरन वह पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज की वकील के तौर पर काम कर रहीं थीं। वहीं, मादुरो सदन में स्पीकर थे। इसके बाद जब मादुरो विदेश मंत्री बने, तो फ्लोरेस ने स्पीकर का पद संभाला था।



  • सोशल मीडिया पर दोनों की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं, जिनमें वह सत्य साईं बाबा के कदमों में बैठे नजर आ रहे हैं। खबर है कि कारकास में राष्ट्रपति भवन में मादुरो के निजी दफ्तर में भी सत्य साईं बाबा की बड़ी तस्वीर लगी हुई है। साल 2011 में सत्य साईं बाबा का निधन हो गया था। तब वह मादुरो विदेश मंत्री थे। उन्होंने नेशनल असेंबली में एक आधिकारिक शोक प्रस्ताव पारित कराया था।

    बीते साल 23 नवंबर को मादुरो ने एक बयान जारी किया था, जिसमें सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष के उत्सव की बात कही गई थी। कहा जाता है कि मादुरो के कार्यकाल में सत्य साईं संगठन काफी तेजी से बढ़ा है।

    अमेरिका की कैद में मादुरो
    मादुरो को न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित जिस जेल में रखा गया है, वह लंबे समय से गंभीर अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में रही है। हालात ऐसे रहे हैं कि कुछ न्यायाधीशों ने वहां आरोपियों को भेजने से इनकार किया है। हालांकि इस जेल में संगीतकार आर. केली और सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स जैसे चर्चित कैदी भी रह चुके हैं। एमडीसी ब्रुकलिन में बंद होने वाले मादुरो पहले राष्ट्रपति नहीं हैं। होंडुरास के पूर्व राष्ट्रपति जुआन ऑरलैंडो हर्नांडेज को भी यहां रखा गया था।

    ब्रुकलिन में 1990 के शुरुआती वर्षों में शुरू हुए मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर (एमडीसी) फिलहाल करीब 1,300 कैदी बंद हैं। यह मैनहैटन और ब्रुकलिन की संघीय अदालतों में मुकदमे का सामना कर रहे आरोपियों के लिए आम तौर पर पहली जेल होती है, जहां कथित गिरोह सदस्यों और मादक पदार्थ तस्करों के साथ-साथ सफेदपोश अपराधों के आरोपी भी रखे जाते हैं।

    Share:

  • सबरीमाला मंदिर में सोने की चोरी मामले पर SC की सख्ती... कहा- आपने भगवान को भी नहीं छोड़ा

    Tue Jan 6 , 2026
    नई दिल्ली। सबरीमाला मंदिर (Sabarimala Temple) में सोने की चोरी को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सख्त रुख अपनाया। मंदिर के पूर्व ट्रस्ट के सदस्य पी. शंकरदास की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केरल हाई कोर्ट (Kerala High Court) के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए कहा कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved