img-fluid

नील्सन का दावा- ट्रंप-बाइडेन की बहस को देखा 6 करोड़ 30 लाख लोगों ने

October 24, 2020


वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump)  और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe Biden) के बीच राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुई आखिरी बहस को छह करोड़ 30़ लाख लोगों ने देखा। नील्सन (Nielsen) मार्केटिंग रिसर्च ने बयान जारी इसकी जानकारी दी।

बयान में बताया गया कि तकरीबन छह करोड़ 30 लाख लोगों ने गुरुवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव के लिए आखिरी बहस को देखा। पहले बहस के मुकाबले हालांकि इसमें गिरावट दर्ज की गयी। गत 29 सितंबर को हुई पहली बहस को सात करोड़ 31 लाख लोगों ने देखा था।

गौरतलब है कि इससे पहले 19 अक्टूबर 2016 को श्री ट्रंप और तत्कालीन ड्रेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के बीच हुई आखिरी बहस को सात करोड़ 15 लाख लोगों ने देखा था।

 

Share:

  • पाकिस्तानः आतंकियों को पालना पड़ा भारी, 25 अरब डॉलर का घाटा

    Sat Oct 24 , 2020
    इस्लामाबाद। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को घेरने की फिराक में लगे रहने वाले पाकिस्तान को फाइनैंशल ऐक्शन टॉस्क फोर्स (FATF) की पेरिस में हुई ऑनलाइन बैठक में मुंह की खानी पड़ी। FATF ने एक बार फिर पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में ही रखने का ऐलान किया है। यह कोरोना काल में पहले से ही चरमराई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved