
भोपाल। मेट्रोमोनियल साइट रजिस्ट्रेशन कर भोपाल की युवती से ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने ऑनलाइन दोस्ती कर पीडि़त से कीमती गिफ्ट भेजने के बहाने सवा लाख रुपए से ज्यादा ठग लिए। शिकायत पर साइबर क्राइम भोपाल की टीम ने दिल्ली से नाइजीरियन युवक और असम की लड़की को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मोबाइल फ ोन की करीब 100 सिम और साढ़े 4 लाख रुपए से ज्यादा खातों में जमा मिले। पुलिस ने उन्हें बंटी-बबली नाम दिया है। साइबर क्राइम पुलिस के अनुसार युवती ने ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत की थी। युवती ने बताया, जीवनसाथी डॉट कॉम पर युवती ने प्रोफ ाइल बनाई थी। नवंबर 2020 में अनजान नंबर से विदेशी सोशल मीडिया चैटिंग व कॉल के माध्यम से दोस्ती हुई। उसने प्रोफ ाइल का हवाला देते हुए कहा कि वह अमेरिका से बोल रहा है। उसने कहा कि वह सब कुछ छोड़कर भारत आ रहा है। इसके लिए वह अपना सामान पहले भेज रहा है। सामान कीमती है। वह उसके अलावा किसी पर विश्वास नहीं कर सकता। इसके बाद एक महिला का कॉल आया। उसने कहा कि वह जनता कोरियर सर्विस दिल्ली से बोल रही है। उनके नाम पर लगेज आया है। इसे छुड़ाने के लिए कस्टडी चार्ज एवं पेनाल्टी चार्ज देना होगा। यह करीब 1 लाख 26 हजार 700 रुपए है। युवती ने उसके कहने पर रुपए जमा कर दिए, लेकिन उसके बाद आरोपियों ने फ ोन बंद कर लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उन्हें बुधवार देर रात दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मूलत: नाइजीरिया निवासी अलीका इशोमा स्टीवन और मूलत: मिजोरम निवासी थरमावी के रूप में हुई। अलीका नई दिल्ली में ब्यटूी पार्लर संचालित करता है, जबकि थरमावी नई दिल्ली में कपड़े का व्यवसाय करती है। पुलिस ने आरोपी थरमावी के विभिन्न फ्र ॉड खातों में कुल 4,66,591/- रुपए ब्लॉक करवाए। उनके पास से 16 मोबाइल फ ोन, 13 एटीएम कार्ड, 11 बैंक पास बुक, 9 चेक बुक, 92 सिम, 4 पेन ड्राइव और 1 राइटर भी जब्त किया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved