img-fluid

गिरकर फिर बढ़ा रात का तापमान, ठंड में कमी नहीं

December 20, 2025

  • दिन के तापमान में आई कमी, पर तेज धूप से दोपहर में ठंड बेअसर

इंदौर। शहर में रात से सुबह के बीच तापमान में आज बढ़त दर्ज की गई। हालांकि इससे ठंड में कोई कमी महसूस नहीं हुई और रात से सुबह तक तीखी ठंड का दौर जारी रहा। इसके साथ ही शीतलहर भी बरकरार रही। वहीं कल दिन के तापमान में भी गिरावट आई, लेकिन दिन में तेज धूप के कारण ठंड बेअसर रही, जबकि शाम होते ही सर्द हवाओं ने शहर को चपेट में ले लिया।

विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा, जो सामान्य, लेकिन परसों की अपेक्षा 0.9 डिग्री कम था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री कम, लेकिन परसों की अपेक्षा 1.5 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवाओं की दिशा पूर्वी और उत्तर-पूर्वी रही और अधिकतम रफ्तार 13 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। मौसम विभाग के अनुसार आज से रात के तापमान में थोड़ी और बढ़त आने की उम्मीद है। अनुमान है कि माह के अंत तक रात से सुबह के बीच पारा 7 से 8 डिग्री के बीच रह सकता है।


दिन में एसी, रात में हीटर
शहर में ठंड के बदले पैटर्न के कारण कुछ ही घंटों के अंतर में दो अलग मौसम नजर आ रहे हैं। सुबह 8-9 बजे तक ठंड का एहसास है। इसके बाद ठंड में लगातार कमी आ रही है। दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है, जिससे अब भी लोग एसी और पंखे चला रहे हैं, वहीं शाम ढलते ही ठंड बढऩे के साथ ही लोग हीटर और अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।

पहले से पांचवें स्थान पर पहुंचा इंदौर
उमरिया 4.3
पचमढ़ी 5.2
राजगढ़ 5.4
रीवा 5.5
इंदौर 5.6
भोपाल 6.2
उज्जैन 8.5

Share:

  • डबल डेकर ब्रिज में अब बो-स्टिंग लॉन्चिंग शुरू करवाएगा प्राधिकरण

    Sat Dec 20 , 2025
    23 मीटर ऊंचाई पर अभी तक की सबसे लम्बी अहमदाबाद और चंडीगढ़ में बनी गर्डर लगेगी, वर्तमान डामर की सडक़ भी सीमेंट-कांक्रीट की बनेगी, 3 से 4 माह का काम अभी शेष इंदौर। लवकुश चौराहा पर प्राधिकरण द्वारा प्रदेश का जो पहला अनूठा और विशाल डबल डेकर ब्रिज निर्मित करवाया जा रहा है उसे पूरा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved