img-fluid

भारत की निकिता को अमेरिका में चाकू से गोदा, एक्स ब्वॉयफ्रेंड के घर मिली लाश

January 05, 2026

वाशिंगटन। अमेरिका (US) में कई दिनों से लापता भारतीय महिला की लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बताया कि लापता 27 साल की भारतीय महिला निकिता गोडिशला (Nikita Godishala) की लाश मैरीलैंड में अपने पूर्व बॉयफ्रेंड के अपार्टमेंट में मिली है। लाश पर चाकू से गहरे जख्मों के निशान मिले हैं। इस मामले में हावर्ड काउंटी पुलिस ने हत्या का आरोप एक्स बॉयफ्रेंड पर ही लगाया है।



  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, निकिता के एक्स ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा ने 2 जनवरी को पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अर्जुन शर्मा ने अधिकारियों को बताया था कि उसने 31 दिसंबर को निकिता को आखिरी बार ट्विन रिवर्स रोड के 10100 ब्लॉक में स्थित अपने अपार्टमेंट पर देखा था।

    हालांकि अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि अर्जुन शर्मा रिपोर्ट लिखवाते ही भागकर भारत लौट गया। पुलिस ने बताया कि अर्जुन शर्मा ने उसी दिन फ्लाइट पकड़ ली। पुलिस ने अर्जुन शर्मा पर फर्स्ट और सेकंड डिग्री मर्डर के चार्जेज लगाए हैं और गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। पुलिस को शक है कि 31 दिसंबर की शाम 7 बजे के बाद गोडिशला की हत्या की गई थी।

    फिलहाल हत्या का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के बयान में कहा गया है, “शर्मा ने 31 दिसंबर को शाम 7 बजे के कुछ देर बाद गोडिशला की हत्या की। जांच जारी है और इस समय हत्या का कोई मकसद पता नहीं चला है।” पुलिस ने बताया है कि जांच जारी है और हावर्ड काउंटी पुलिस शर्मा का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए अमेरिकी एजेंसियों के साथ काम कर रही है।

    Share:

  • मौसम : पहाड़ों से मैदान तक ठंड का कहर, कश्मीर-हिमाचल में पारा माइनस; उत्तर भारत घने कोहरे में लिपटा

    Mon Jan 5 , 2026
    नई दिल्ली।  राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत (North India) में अब गलन वाली ठंड पड़नी शुरू हो गई है। कश्मीर (Kashmir) समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की चोटियों पर बर्फबारी (snowfall) के बाद पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने मैदानी राज्यों में ठिठुरन बढ़ा दी है। कई इलाकों में नदी-नाले और जलस्रोत जम गए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved