मैक्सिको सिटी । मैक्सिको (Mexico) के गुआनाजुआतो (Guanajuato) राज्य के एक बार में ताबड़तोड़ फायरिंग (rapid firing) से दहशत का वातावरण बन गया। फायरिंग (firing) में चार महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उल्लेखनीय है कि गुआनाजुआतो एक औद्योगिक केंद्र है। यहां पिछले महीने इरापुआटो शहर में इसी तरह की एक गोलीबारी की घटना में एक बार में 12 लोगों की मौत हो गई थी। सितंबर में हुई गोलीबारी की एक अन्य घटना में दस लोगों की मौत हो गई थी।(हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved