img-fluid

निशातपुरा: 6 साल की मासूम के साथ नाबालिग ने किया बलात्कार का प्रयास

December 26, 2020

  • बच्ची की मां ने देखा तो भाग निकला आरोपी

भोपाल। निशातपुरा इलाके में छत पर खेल रही 6 साल की मासूम के साथ हैवानियत की कोशिश का मामला सामने आया है। वारदात को बच्ची के मकान में रहने वाले अन्य नाबालिग किराएदार ने अंजाम दिया है। आरोपी प्राइवेट पार्ट को टच कर रहा था। किशोर आगे कुछ कर पाता उसके पहले ही मासूम की मां ने देख लिया। मां के आते ही किशोर भाग निकला। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने ज्यादती व छेडख़ानी का प्रकरण दर्ज कर बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया है। निशातपुरा पुलिस ने बताया कि साढ़े 6 साल की मासूम शिव नगर कॉलोनी में रहती है। जिस मकान में मासूम का परिवार किराए से रहता है उसी मकान में अन्य किराएदार भी भी रहते है। मकान में रहने वाले सभी लोगों के बच्चे अक्सर ही छत पर खेलते हैं। मासूम कल दोपहर दो बजे अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। थोड़ी देर बाद सभी बच्चे अपने-अपने घर चले गए तथा मासूम छत पर अकेली रह गई। इसी दौरान अन्य किराएदार को 15 वर्षीय बेटा छत पर आया। उसने मासूम को अकेला देखा उसके साथ छेडख़ानी शुरू कर दी। उसने मासूम को जोर से फटकार भी दिया जिसके कारण वह चुप रही। किशोर उसके प्राइवेट पाटर््स को टच करने लगा तो मासूम जोर से चिल्लाई। इसी दौरान मासूम की मां छत पर आई तथा उसने किशोर को अश्लील हरकत करते देख लिया। मां उसकी तरफ दौड़ी तो वह मौके से भाग निकला। घटना के तुरंत बाद ही मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई। पुलिस ने छेड़छाड़ व ज्यादती का मामला दर्ज करने के बाद नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Share:

  • आईएसएल-7 : बॉक्सिंग डे पर ईस्ट बंगाल के कोच फॉलर पहली जीत को लेकर आश्वस्त

    Sat Dec 26 , 2020
    गोवा। एसी ईस्ट बंगाल हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में अब भी अपनी पहली जीत की तलाश में हैं और अब शनिवार को उसे यहां तिलक मैदान पर पूर्व चैम्पियन चेन्नइयन एफसी की चुनौती का सामना करना है। सातवें सीजन में छह मैचों के बाद भी ईस्ट बंगाल के खाते में अब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved