img-fluid

नीतीश कुमार ने किया बिहार छोड़ने का ऐलान, फैसले से सभी हैरान

April 10, 2026

पटना: नीतीश कुमार की आज की शपथ बिहार की राजनीति और सत्ता में एक बड़े बदलाव की शुरुआत है. लंबे समय तक राज्य की सत्ता संभालने के बाद नीतीश का राज्यसभा जाना बिहार में नए सियासी समीकरणों के हाथ हुआ है.नीतीश की शपथ के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी. नीतीश कुमार ने खुद ही दिल्ली में यह ऐलान कर दिया कि अब उन्होंने बिहार को छोड़ने का मन बना लिया है और वह दिल्ली में ही रहेंगे. गौरतलब है कि नीतीश कुमार का दिल्ली के द्वारका में खुद का भी एक हजार स्कवायर फुट का फ्लैट है, जिसकी मौजूदा कीमत करीब डेढ़ करोड़ है.

नीतीश कुमार के अगले कदम का इंतजार
इस पूरे घटनाक्रम के बीच नीतीश कुमार वापस पटना लौट आए हैं. अब नीतीश कुमार के अगले कदम का इंतजार किया जा रहा है. जब कुछ औपचारिकताओं के बाद नीतीश का इस्तीफा और नई सरकार का गठन होगा. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ? सूत्रों की माने तो यह तय माना जा रहा है कि बिहार का अगला सीएम सम्राट चौधरी हो सकते हैं. हालांकि किसी ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है. 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी हो रही है.


  • जनता दल यूनाइटेड के कार्यालय में सन्नाटा
    बिहार की राजनीति तेजी से बदल रही है.आने वाला सप्ताह बिहार की राजनीति के लिए बेहद अहम साबित होने वाला है. आज दिल्ली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण की, बावजूद इसके पटना स्थित जनता दल यूनाइटेड के कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा. नेता और कार्यकर्ता कार्यालय में दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं. कार्यकर्ताओं में एक नाराजगी है लेकिन अभी भी कार्यकर्ताओं ने अपनी उम्मीद नहीं छोड़ी है.

    नीतीश नही तो निशांत चाहिए
    अभी भी जदयू के कार्यकर्ता और नेताओं की इच्छा है कि नीतीश नही तो निशांत चाहिए … जदयू के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग को लेकर बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगाए हैं. जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह अनुरोध किया है की निशांत कुमार को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाएं.यह बैनर और पोस्टर पटना के हर चौक चौराहे पर लगाए गए हैं,जिसमें निशांत को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई है. निश्चित तौर पर आने वाले समय में फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को करना है कि क्या वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करेंगे या फिर बिहार का अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का कोई नेता बनेगा.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved