
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान आजकल कुछ ज्यादा लड़खड़ा रही है। ताजा घटना पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के दनियावां इलाके की है। यहां एनडीए प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में भाषण देते हुए सीएम नीतीश की जुबान लड़खड़ा गई और उन्होंने नरेंद्र मोदी को देश का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। फिर जब उनके संज्ञान में यह बात आई कि नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि फिर से प्रधानमंत्री बनाना है, तब जाकर अपनी बात सुधारी और जनता से नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved