img-fluid

JDU में शामिल हुए नीतीश के बेटे निशांत, बोले- पिताजी पर बिहार को गर्व

March 08, 2026

पटना: राज्य में सियासी हलकों में पिछले कुछ दिनों से जिस बात को लेकर के जोरों से चर्चा थी, आखिरकार वह वक्त आ गया. दरअसल राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा थी कि सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अपनी राजनीतिक पारी का आगाज करेंगे और रविवार को प्रदेश जदयू कार्यालय में निशांत कुमार ने अपनी राजनीतिक पारी का आगाज कर दिया.

पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत कुमार को पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, पार्टी के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, लेसी सिंह के अलावा कोई बड़े छोटे नेता और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे.

निशांत कुमार के राजनीतिक सफर के आगाज को लेकर के प्रदेश जदयू कार्यालय में भव्य आयोजन किया गया था. प्रदेश जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने को लेकर के अपनी प्रसन्नता जताई और पार्टी के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया.


  • अपने पहले राजनीतिक संबोधन में निशांत कुमार ने कहा कि यहां पर मौजूद आप सभी लोगों का अभिनंदन है. आप लोग अपना कीमती वक्त निकाल करके आए. आप सबका स्वागत है. आपको नमन और आभार व्यक्त करता हूं.

    निशांत ने कहा कि मैं पार्टी कार्यालय में आया. जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करने आया हूं. सक्रिय सदस्य बनके पार्टी का ख्याल रखने का कोशिश करूंगा. मेरे पिताजी ने राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है. यह उनके निजी फैसला है. मैं उसे स्वीकार करता हूं, आदर करता हूं. हम सब मेरे पिताजी के मार्गदर्शन में काम करेंगे. पार्टी और जनता ने जो मुझ पर विश्वास किया है, मैं उसे पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा. पार्टी कार्यकर्ता के हिसाब से पार्टी संगठन को मजबूत करने की कोशिश करूंगा.

    निशांत आगे कहा कि मेरे पिताजी ने 20 साल में जो किया, उसे जनता तक पहुंचाने की कोशिश करूंगा. मेरे पिताजी ने 20 साल में जो भी काम किया है, वह सबको याद रहेगा. मुझे गर्व है. मेरे पिता ने 20 साल के लिए जो किया है, उसमें बिहार और देशवासियों को गर्व है. आप सभी पार्टी कार्यकर्ता जमीन स्तर के कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता बिहार की जनता, देश की जनता सबसे मेरा अनुरोध है कि आप मेरे पिताजी पर विश्वास बनाए रखें और अपना मनोबल बनाए रखें.

    Share:

  • 'नारीशक्ति' TMC को माफ नहीं करेगी... राष्ट्रपति के अनादर पर PM मोदी का हमला

    Sun Mar 8 , 2026
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अनादर के मुद्दे पर टीएमसी पर हमला बोला. रविवार को दिल्ली में मेट्रो सहित विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज, जब पूरा देश अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है, यह बहुत चिंता की बात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved