img-fluid

कोई बड़ी बात नहीं, युजवेंद्र चहल को अनफॉलो करने पर RJ महवश ने क्या कहा

May 18, 2026

डेस्क: पिछले साल RJ महवश और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के बीच पनपते रोमांस की अफवाहें सुर्खियों में थीं. हालाकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया था और हमेशा एक-दूसरे को दोस्त ही बताया. लेकिन जनवरी में दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच अनबन की खबरें चर्चा में आ गईं. अब महीनों बाद आरजे महवश ने एक बातचीत में अपने मौजूदा रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है. इस दौरान आरजे महवश ने बताया कि दोनों ने एक दूसरे को क्यों अनफॉलो किया था.

आरजे महवश की पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिनों चर्चा होती रहती है. काफी वक्त तक उनका नाम भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जुड़ा रहा है और दोनों को कई बार साथ में भी देखा गया. लेकिन बाद में दोनों ने एक-दूसरे सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद ब्रेकअप की भी चर्चा रही. ऐसे में अब आरजे महवश ने अफेयर और ब्रेकअप की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है.


  • जब RJ महवश से उनके और उस क्रिकेटर के सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो और अनफॉलो करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “लोगों की आदत होती है कि वे छोटी-छोटी बातों का बतंगड़ बना देते हैं. जब आप खुद इस सिचुएशन से गुजरते हैं, तो ये कोई इतनी बड़ी बात नहीं लगती. जैसे, दो दोस्तों के बीच कोई बहस हो गई और उन्होंने एक-दूसरे को फॉलो-अनफॉलो कर दिया और बात वहीं खत्म हो जाती है. असल में जब आप अपने दोस्तों के साथ बेझिझक होकर बेतुकी बातें कर सकते हैं, तो आपको उनको लेकर कोई मनमुटाव भी नहीं रखना चाहिए. इसलिए मैं हमेशा उनके लिए शुभकामनाएं दूंगी और मेरी शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ रहेंगी. इसमें कोई इतनी बड़ी बात नहीं है.”

    क्या कभी ऐसा भी हुआ था कि वो दोनों सिर्फ दोस्त से बढ़कर कुछ और हों? इस पर महवश ने जवाब दिया, “नहीं, ऐसा कभी नहीं हुआ. मैं हमेशा उनकी एक बहुत अच्छी दोस्त रही हूं. उस समय (जब चहल का सेपरेशन फेज चल रहा था) उन्हें एक अच्छे दोस्त की जरूरत थी. इसलिए हम सब बस इसी बात पर फोकस कर रहे थे कि उसका IPL सीजन अच्छे से निपट जाए. मैं एक सपोर्ट सिस्टम बनकर उसके साथ खड़ी रही. आगे भी, हम हमेशा वैसे ही मिलते रहेंगे जैसे पहले मिलते थे. मैं बिना किसी डर के उसके साथ खड़ी रहूंगी.”

    Share:

  • US : एयर शो के दौरान आपस में टकराए दो F18 लड़ाकू विमान, क्रैश होते ही बने आग का गोला, वीडियो वायरल

    Mon May 18 , 2026
    नई दिल्ली. अमेरिका (US)  के ‘माउंटेन होम एयरफोर्स बेस’ में आयोजित एयर शो (air show) के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जब दो अमेरिकी EA-18G ग्राउलर लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकरा गए. हादसे के बाद एयरबेस को तत्काल लॉकडाउन कर दिया गया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बीच आसमान में हुई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved