img-fluid

सीजफायर नहीं, खून का बदला लेंगे…ईरान का सुप्रीम लीडर बनने के बाद खामेनेई का पहला कड़ा मैसेज

March 17, 2026

नई दिल्ली: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Iran’s Supreme Leader Mojtaba Khamenei) ने तनाव कम करने या अमेरिका के साथ सीजफायर के प्रस्ताव को खारिज कर दिया. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से लिखा है कि युद्धविराम के ये प्रस्ताव दो मध्यस्थ देशों को तेहरान को भेजे गए थे. अधिकारी ने दावा किया कि अपनी पहली विदेश नीति बैठक में अमेरिका और इजराइल से बदला लेने के लिए खामेनेई का रुख ‘बहुत कड़ा और गंभीर’ था.

सुप्रीम लीडर बनने के बाद खामेनेई ने अपने पहले बयान में युद्ध में मारे गए लोगों का बदला लेने की कसम खाई और दावा किया कि ईरान अपने दुश्मन से मुआवजा हासिल करके रहेगा. उन्होंने कहा कि यदि वह (अमेरिका-इजरायल) ऐसा करने से इनकार करता है, तो ईरान उनकी संपत्ति से (मुआवजा) लेगा या उन्हें उसी हद तक नष्ट कर देगा.


  • मोजतबा खामेनेई ने अपने पहले आधिकारिक बयान में युद्ध में मारे गए हर नागरिक और अपने पिता (दिवंगत अयातुल्ला अली खामेनेई) की मौत का बदला लेने की कसम खाई है. उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान अपने दुश्मन से हर्जाना लेकर रहेगा, और अगर वह इनकार करता है, तो ईरान उनकी संपत्तियों को जब्त करेगा या उसी स्तर तक तबाह कर देगा. मोजतबा ने कहा, ‘शहीदों के खून का बदला लेना हमारी प्राथमिकता है और हम पूरी ताकत के साथ मुकाबला करेंगे.’

    मोजतबा का यह बयान तब आया है, जब उनके स्वास्थ्य को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं. कुवैती अखबार ‘अल-जरीदा’ का दावा है कि 28 फरवरी के हवाई हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मोजतबा को इलाज के लिए रूस ले जाया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद फोन कर मेडिकल मदद की पेशकश की थी, जिसके बाद एक रूसी सैन्य विमान से उन्हें मॉस्को ले जाया गया.

    इजरायल भी दावा करता रहा है कि मोजतबा भी हमले में जख्मी हो गए. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी बताया गया था कि वह कोमा में हैं. इजरायल के विदेश मंत्री ने मंगलवार को भी कहा कि कई दिनों से किसी ने भी मोजतबा खामेनेई का चेहरा किसी ने नहीं देखा है, यह ईरान के लिए शर्म की बात है.

    Share:

  • MP में RSS के पदों में होगा बदलाव, अब प्रांत की जगह संभाग की व्यवस्था, एक प्रचारक और 1 प्रदेश कार्यवाह रहेगा

    Tue Mar 17 , 2026
    भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रदेश पदों में अब बदलाव होगा। मध्यभारत प्रांत के संघचालक अशोक पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भौगोलिक रचना में परिवर्तन हुए हैं। मध्यप्रदेश में पहले तीन प्रांत थे। मार्च 2027 के बाद प्रांत व्यवस्था समाप्त होगी और संभाग स्तर पर कार्यकारिणी होगी। मध्यप्रदेश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved