
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में तनातनी अब जमीनी स्तर पर नजर आने लगी है। कुछ दिन पहले कमलनाथ के साथ ही दिग्विजयसिंह ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर नाराजगी व्यक्त की थी, वहीं दिग्विजयसिंह ने खुलेआम कहा कि मेरे व अन्य सीनियर नेताओं के साथ जीतू पटवारी का कोई समन्वय नहीं है। खरगोन आए दिग्विजयसिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मेरी राय को महत्व नहीं देता और उनका पटवारी के साथ समन्वय ठीक नहीं है। राहुल गांधी और प्रियंका के कुंभ मेले पर जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह आस्था का प्रश्न है। वे संगम में स्नान करने जा भी सकते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved