img-fluid

पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं, टीम इंडिया की जीत की लय जारी रहेगी: रोहित शर्मा

March 15, 2026

 

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान(Former captain of the Indian cricket team) और मौजूदा ओपनर रोहित शर्मा(Rohit Sharma) ने शनिवार को उम्मीद जताई कि भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट(India’s men’s and women’s cricket teams) टीमें हाल के वर्षों में मिली शानदार जीत की लय को आगे भी बनाए रखेंगी और देश के लिए और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगी। रोहित शर्मा(Rohit Sharma) ने कहा कि टीम इंडिया(Team India) ने पिछले कुछ सालों में लगातार ICC टूर्नामेंटों(ICC tournaments) में सफलता हासिल की है, और अब पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने याद दिलाया कि 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में पुरुष टीम ने ICC पुरुष टी20 विश्व कप जीता, जबकि 2025 की शुरुआत में भारत ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। महिला टीम के लिए भी यह समय ऐतिहासिक रहा, जब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम ने पहली बार ICC महिला क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस वर्ष महिला अंडर-19 टीम ने भी ICC अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में जीत हासिल की।

2026 की शुरुआत भी भारत के लिए शानदार रही। इस साल भारत ने रिकॉर्ड छठी बार ICC अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतकर इतिहास रचा, जबकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में सीनियर पुरुष टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार ICC पुरुष टी20 विश्व कप अपने नाम किया। इस मौके पर मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में रोहित शर्मा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारतीय क्रिकेट टीमों की उपलब्धियां देखकर उन्हें गर्व महसूस होता है। उन्होंने बताया कि पुरुष टीम के साथ-साथ महिला टीम का विश्व कप जीतना उनके लिए भी एक शानदार पल था।

रोहित ने कहा, “हाल में पुरुष टीम ने जो किया, वह असाधारण था। मुझे उम्मीद है कि यह तो बस शुरुआत है। अब यहां से पीछे मुड़कर देखने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि एक बार जब आपको वह लय मिल जाती है, तो यह जारी रहती है। पुरुष और महिला दोनों ही टीमों के पास यह लय मौजूद है, और बस यही उम्मीद है कि हम इसे आगे भी बनाए रखें।”

पूर्व कप्तान ने यह भी रेखांकित किया कि सफलता केवल खिलाड़ियों का नतीजा नहीं होती, बल्कि इसके पीछे बहुत से लोग पर्दे के पीछे मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा, सफलता का कोई राज नहीं होता। यह कड़ी मेहनत और सही समय पर अवसर मिलने का परिणाम है। पुरुष और महिला दोनों ही टीमों ने इसके लिए बहुत मेहनत की है। मैं पर्दे के पीछे काम करने वाले सभी स्टाफ और सहयोगियों को धन्यवाद देना चाहता हूं।

इस अवसर पर रोहित ने टी20 मुंबई लीग की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस बार लीग में पुरुषों के टूर्नामेंट के साथ-साथ तीन टीमों की महिला प्रतियोगिता भी आयोजित होगी, जिससे यह लीग और बड़ा और प्रतिस्पर्धी बन जाएगा।


  • रोहित का मानना है कि भारत में क्रिकेट में प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक है, इसलिए खिलाड़ियों को प्रतिभा के साथ-साथ सही समय पर सही अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम इंडिया आगे भी वैश्विक मंच पर देश का नाम रोशन करती रहेगी और जीत की लय लगातार जारी रहेगी।

    Share:

  • संजय दत्त की दीवानगी सरहद पार पाकिस्तानी टिक टॉकर ने दिया गोल्ड प्लेटेड iPhone 17 और लग्जरी गिफ्ट

    Sun Mar 15 , 2026
    नई दिल्ली : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) एक ऐसे स्टार हैं जो अपनी फिल्मों (films) के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी (personal life) को लेकर भी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। उनकी दमदार एक्टिंग और अनोखे अंदाज ने उन्हें भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में खास पहचान दिलाई है। इन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved