img-fluid

एनसीआर में लगातार बढ़ते कोहरे को देखते हुए नोएडा रोडवेज रात 11बजे के बाद बसें नहीं चलाएगा

December 20, 2022


नोएडा । एनसीआर में (In NCR) लगातार बढ़ते कोहरे को देखते हुए (In view of Increasing Fog) नोएडा रोडवेज (Noida Roadways) रात 11बजे के बाद (After 11 pm) बसें नहीं चलाएगा (Will Not Run Buses) । कोहरे के चलते तमाम जगहों पर वाहन चालकों को दिक्कतें भी हो रही हैं और कई एक्सीडेंट की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में नोएडा रोडवेज डिपो ने भी एहतियात के तौर पर रात 11 बजे के बाद बसों का संचालन नहीं किये जाने का बड़ा फैसला लिया है ।


  • यदि बहुत ज्यादा सवारी है और बहुत ज्यादा आवश्यकता है उसके बाद ही किसी बस का संचालन किया जाएगा। आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम विभाग का अनुमान है कि कोहरा लगातार बढ़ेगा। इसलिए अलर्ट अभी से जारी कर दिया गया है। देर रात और सुबह के समय विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम है। हादसों को रोकने के लिए इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं यमुना एक्सप्रेस की स्पीड लिमिट को कम कर दिया गया है।

    नोएडा डिपो के एआरएम नरेश पाल ने बताया कि कोहरे के कारण ये फैसला लिया गया है कि रात्रि 11 बजे के बाद डिपो से बसों को नहीं भेजा जाएगा। यदि आवश्यकता हुई या सवारियां ज्यादा हुई तो ही बसें भेजी जाएगी। ऐसे में जिन लोगों को अपने गंतव्य तक जाना है वे रात्रि 11 बजे से पहले डिपो जाकर बस ले सकते है।

    Share:

  • पाकिस्तान में बिगड़े हालात, TTP के एनकाउंटर में मेजर की मौत, 6 आतंकी भी ढेर

    Tue Dec 20 , 2022
    नई दिल्ली: पाकिस्तान से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. टीटीपी और पाकिस्तान पुलिस के एनकाउंटर में पाक सेना के मेजर आबिद जमान की मौत हो गई है. टीटीपी के साथ एनकाउंटर में पाकस्तानी सेना को बड़ा नुकसान हुआ है. पाकिस्तान पुलिस के कई अधिकारियों के बंधन बनाने की भी खबर है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved