बड़ी खबर

पूर्वोत्तर में मिले 2882 नये कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 68,660 हुई

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर राज्य है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 2882 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 68,660 हो गई है, जिसमें से 45,973 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 1670 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। वहीं 22,482 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 180 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 04 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 2372 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 52,818 है, जबकि 37,225 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1332 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 15,464 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 126 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 98 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 5740 हो गई है। जबकि, 3793 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 68 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1898 मरीजों का इलाज चल रहा है। 31 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 124 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 3217 हो गई है, वहीं 1905 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 43 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1304 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 08 मरीज की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 82 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 2580 हो गई है। राज्य में 819 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 134 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1752 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 06 मरीजों की हुई मौत।

अरुणाचल प्रदेश में 93 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 1948 हो गई है। वहीं 1245 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 35 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 700 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 03 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 51 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 990 हो गई है। जिसमें से 345 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 06 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 640 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि 05 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 33 नये मामले सामने आये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 538 हो गई है। जबकि, 288 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 02 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 249 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 01 मरीज राज्य से बाहर चला गया है।

सिक्किम में 29 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 829 हो गई है। वहीं 353 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 50 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 475 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। जबकि 01 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Share:

Next Post

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 20 लाख के करीब, गायब है मोदी सरकारः राहुल गांधी

Fri Aug 7 , 2020
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 20 लाख के करीब पहुंच गई है। इसी मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, […]