img-fluid

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों में मिले 3070 नये मरीज, संख्‍या बढ़कर 82,770 हुई

August 12, 2020

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर राज्य है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 3070 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 82,770 हो गई है। जिसमें से 55,870 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 1823 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 26,636 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 228 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 04 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 2669 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 64,406 है। जबकि 45,073 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1487 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 19,175 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 155 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 164 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 6387 हो गई है। जबकि, 4656 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 213 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1670 मरीजों का इलाज चल रहा है। 43 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 88 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 3941 हो गई है, वहीं 2155 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 33 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1774 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 12 मरीज की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 20 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 3031 हो गई है। राज्य में 985 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 12 घंटे के दौरान 69 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 2032 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 08 मरीजों की हुई मौत।

अरुणाचल प्रदेश में 96 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 2327 हो गई है। वहीं 1634 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 42 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 690 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 03 मरीजों की अब तक मौत हुई है

मेघालय में 27 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1142 हो गई है। जिसमें से 510 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 12 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 626 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 06 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 03 नये मामले सामने आये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 623 हो गई है। जबकि, 223 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं 300 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 01 मरीज राज्य से बाहर चला गया है।

सिक्किम में 03 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 913 हो गई है। वहीं 534 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 24 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 378 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। जबकि, 01 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Share:

  • सहयोग से सुरक्षा अभियान 15 अगस्त से

    Wed Aug 12 , 2020
    प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने वीसी के माध्यम से दिए निर्देश भोपाल। कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम का कार्य स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभागों के सहयोग से किया जायेगा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये आमजन के सहयोग से वृहद् स्तर पर जन-जागरूकता के लिये 15 अगस्त से सहयोग से सुरक्षा अभियान प्रारंभ होगा। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved