बड़ी खबर

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 3296 नये मरीज, संख्‍या बढ़कर 71,956 हुई

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर राज्य है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 3296 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 71,956 हो गई है। जिसमें से 47,851 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 1878 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 23,887 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 194 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 04 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 2679 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 55,497 है। जबकि 38,810 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1585 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 16,552 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 132 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 128 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 5868 हो गई है। जबकि, 3860 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 67 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1954 मरीजों का इलाज चल रहा है। 36 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 249 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 3466 हो गई है, वहीं 1926 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 21 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1530 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 10 मरीज की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 77 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 2657 हो गई है। राज्य में 824 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 05 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1824 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 07 मरीजों की हुई मौत।

अरुणाचल प्रदेश में 101 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 2049 हो गई है। वहीं 1326 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 81 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 720 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 03 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 16 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1006 हो गई है। जिसमें से 411 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 66 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 590 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है, जबकि 05 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 21 नये मामले सामने आये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 559 हो गई है। जबकि, 288 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं 270 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 01 मरीज राज्य से बाहर चला गया है।

सिक्किम में 25 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 854 हो गई है। वहीं 406 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 53 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 447 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। जबकि, 01 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Share:

Next Post

POK में भारत के बड़े एक्शन से पाक को हुआ भारी नुकसान

Sat Aug 8 , 2020
मुजफ्फराबाद। भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर पाकिस्‍तान की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है। शुक्रवार को जब पाकिस्तान ने तंगधार सेक्‍टर में संघर्ष विराम का उल्‍लंघन किया तो सेना ने जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्‍मीर में लॉन्‍चपैड्स को निशाना बनाकर किए गए हमले से खासा नुकसान होने की खबर है। पाकिस्‍तानी […]