बड़ी खबर

पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। संक्रमितों की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर गई है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 3232 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 1,01,166 हो गई है। जिसमें से 69,930 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 1982 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 30,916 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 292 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 2792 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 79,668 है। जबकि 56,735 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1519 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 22,733 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 197 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 143 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 7219 हो गई है। जबकि, 5286 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 135 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1856 मरीजों का इलाज चल रहा है। 59 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 118 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 4687 हो गई है, वहीं 2734 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 102 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1936 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 17 मरीज की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 61 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 3455 हो गई है। राज्य में 1530 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 108 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1911 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 07 मरीजों की हुई मौत।

अरुणाचल प्रदेश में 40 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 2741 हो गई है। वहीं 1893 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 85 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 843 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 05 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 46 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1420 हो गई है। जिसमें से 679 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 04 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 735 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि 06 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 12 नये मामले सामने आये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 789 हो गई है। जबकि, 372 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 417 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 02 मरीज राज्य से बाहर चला गया है।

सिक्किम में 20 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1187 हो गई है। वहीं 701 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 28 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 485 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। जबकि 01 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Share:

Next Post

नेपाल के बाद बांग्लादेश और चीन भी बने दोस्त, भारत के लिए झटका

Tue Aug 18 , 2020
नई दिल्ली। बांग्लादेश हमेशा से भारत का भरोसेमंद दोस्त रहा है लेकिन अब वहां भी चीन की आहट सुनाई देने लगी है। नेपाल के बाद अब चीन ने बांग्लादेश को अपनी आर्थिक मदद से लुभाने की कोशिश करनी शुरू कर दी है। बांग्लादेशी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन बांग्लादेश को नदी परियोजनाओं के लिए […]