img-fluid

इन तीन एक्सरसाइज से बदल सकते हैं नाक का शेप, नहीं पड़ेगी सर्जरी की जरूरत

January 03, 2026

नई दिल्ली। नाक (Fat Nose Exercise) सिर्फ सम्मान से ही जुड़ी हुई नहीं है, बल्कि यह अंग आपके चेहरे के आकर्षण में भी भूमिका निभाता है। कुछ लोग मोटी नाक से परेशान रहते हैं और उसे पतला बनाने के लिए सर्जरी की मदद लेते हैं. लेकिन इस आर्टिकल में आपको मोटी नाक को पतला बनाने वाली तीन एक्सरसाइज (Exercise for Nose Shaping) के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें अपनाने के बाद आपको नाक को शेप में लाने के लिए किसी सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मोटी नाक को पतला बनाने के लिए 3 एक्सरसाइज
मोटी नाक को पतला बनाकर तीखी शेप लाने के लिए आप इन नाक की एक्सरसाइज कर सकते हैं. जो नाक की मसल्स को टोन्ड बनाती है और उससे अतिरिक्त फैट घटाकर उसे पतला बनाती है।


  • 1. नाक को पतला बनाने वाली एक्सरसाइज – नोज शेपिंग
    – नोज शेपिंग एक्सरसाइज करने के लिए योगा मैट पर आराम से बैठ जाएं.
    – अपनी कमर को सीधा रखते हुए लंबी और गहरी सांस लेते व छोड़ते रहें.
    – अब सांस को अंदर लें और दोनों तर्जनी उंगलियों से नाक के दोनों तरफ दबाव डालें.
    – इसके बाद हल्का जोर लगाते हुए सांस को बाहर छोड़ें.
    – ऐसा करीब 10 बार करें. मगर ध्यान रहे कि आपको जरूरत से ज्यादा जोर नहीं लगाना है।

    2. नाक को छोटा बनाने वाली एक्सरसाइज – नोज शॉर्टनिंग
    – नोज शॉर्टनिंग एक्सरसाइज करने के लिए एक जगह आराम से बैठ जाएं.
    – अब कमर सीधी रखें और गहरी व धीमी सांस लें.
    – अब एक तर्जनी उंगली से नाक की टिप पर हल्का प्रेशर डालें.
    – इसके बाद उंगली के सहारे नोज टिप को नीचे की तरफ लाएं और फिर ऊपर की तरफ ले जाएं.
    – इस एक्सरसाइज को थोड़ी देर तक दोहराते रहें।

    3. नाक को सीधा बनाने वाली एक्सरसाइज – नोज स्ट्रेटनिंग
    – नोज स्ट्रेटनिंग करने के लिए एक जगह आराम की स्थिति में बैठ जाएं.
    – इसके बाद मुस्कुराएं और दोनों तर्जनी उंगलियों की मदद से नाक को ऊपर की तरफ उठाएं.
    – ऐसा करीब 20 से 30 बार करें और रोजाना करें.

    नाक की ये एक्सरसाइज रोजाना करने से आपकी नाक शेप में आने लगेगी और आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा. हालांकि, यह भी ध्यान रखें कि हर कोई अपने आप में अलग और विशेष है. इसलिए किसी दूसरे की तरह खुद को दिखाने का अपने दिमाग पर अतिरिक्त प्रेशर ना डालें।

    Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Sat Jan 3 , 2026
    03 जनवरी 2026 1 . चार अक्षर का मेरा नाम, टिमटिम तारे बनाना काम । शादी, उत्सव या त्योहार, सब जलाएँ बार-बार? उत्तर. ……फुलझड़ी 2 . कान घुमाए बंद हो जाऊँ, कान घुमाए खुल जाता हूँ । रखता हूँ मैं घर का ख्याल, आता हूँ मैं सब के काम, कोई बताए मेरी नाम? उत्तर. ……ताला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved