
भोपाल। राजधानी के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार मलिक की राजस्थान में संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। आज तड़के घायल हालत में मुख्तार को झालावाड़ के जंगलों से पकड़ा गया था। उसकी सूचना पुलिस को ग्रामीणों द्वारा दी गई थी। इस दौरान मुख्तार बेहोश था। उसे उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई। झालाबाड़ एसपी मोनिका सेन ने बताया कि मुख्तार के जिस्म पर फिलहाल गोली के कोई निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved