img-fluid

अब सुंदर स्वरूप में आएगा बोरवन पार्क: रामेश्वर शर्मा

August 12, 2020

  • सिंधी पंचायत ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम

संत नगर। उपनगर के बोरवन पार्क को 60 लाख की लागत से नए स्वरूप में सवारा जाएगा। उक्त बात विधान सभा के प्रोटेम अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने यहां पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से कहीं। उन्होंने कहा कि संत हिरदाराम नगर के विकास के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। चुनाव पूर्व लगभग 80 लाख की लागत से हायर सेकण्डरी स्कूल ग्राऊंड पर जो टेनिस कोट का निर्माण शुरू हुआ था, उसका कुछ समय राजनीतिक कारणों से विरोध होता रहा और कतिपय लोगों ने इसे रोकने का प्रयास किया लेकिन अब यह बनकर तैयार है जिसका जल्द ही लोकार्पण किया जाएगा। पौधारोपण कार्यक्रम में विशेष रूप से सिंधी सेन्ट्रल पंचायत के नानक चंदनानी, सुरेश जसवानी, महेश खटवानी, ईश्वरदास हिमथानी, जगदीश आसवानी, कन्हैयालाल ईसरानी, नरेश चोटरानी, वासुदेव वाधवानी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश ईसरानी, गणमान्य नागरिक रमेश जनयानी, कमलेश रायचंदानी, कमल मनसुखानी आदि उपस्थित थे ।

Share:

  • आज नहीं होंगे मटकी फोड़ कार्यक्रम

    Wed Aug 12 , 2020
    स्कूलों में भी ऑनलाइन मनाई गई जन्माष्टमी संत नगर। कोविड-19 के चलते भारत सरकार की गाइडलाइन अनुसार इस बार जन्माष्टमी पर्व पर उपनगर में भी न तो मटकी फोड़ कार्यक्रम होंगे और नहीं भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित सार्वजनिक स्थलों पर झांकियां बनेंगी। यहां स्थित सुखसागर दरबार एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर भगवान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved