
उज्जैन। महाकाल विस्तारीकरण योजना के तहत रूद्रसागर क्षेत्र में जो कार्य किए जा रहे हैं, उसका पहला चरण पूर्ण होने को है और मार्च माह में 300 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण भी कराया जाएगा। इसके सबसे बड़ी समस्या रूद्र सागर के अंदर जमी गाद एवं कचरा था जिसे हटाने का अब ठेका दिया गया है। महाकालेश्वर मंदिर के पीछे रुद्रसागर में चल रहा मृदा प्रोजेक्ट का कार्य तेजी से चल रहा है जिसमें रूद्र सागर की सफाई का कार्य शुरू होने की तैयारी है। नगर निगम द्वारा रूद्र सागर की सफाई कराई जाना है जिसके लिए नगर निगम ने टेंडर आमंत्रित किए हुए हैं। कुछ ही दिनों में रूद्रसागर की सफाई का कार्य शुरू हो जाएगा। लगभग 22 हेक्टेयर में फैले रुद्र सागर की सफाई का खर्च निगम एवं स्मार्ट सिटी अधिकारियों के मुताबिक लगभग 20 लाख रुपए आने की संभावना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved