img-fluid

अब नए ऑफिस से चलेगी देश की सरकार, PM मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन

February 13, 2026

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी कि शुक्रवार (13 फरवरी) को नए प्रधानमंत्री ऑफिस (PMO) की बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स ‘सेवा तीर्थ’ के नाम का अनावरण कर दिया है. पीएम मोदी आज ही नए पीएमओ शिफ्ट होंगे. यानी आज प्रधानमंत्री कार्यालय का पता स्थाई तौर पर बदल जाएगा. पीएम मोदी का ऑफिस अब सेवा तीर्थ में ही होगा. इसके साथ-साथ कई अन्य मंत्रालयों के कार्यालय भी इसी में मौजूद रहेंगे.

PM ने PMO, NSCS और कैबिनेट सेक्रेटेरिएट वाले कॉम्प्लेक्स का नाम सेवा तीर्थ रखा है. 2014 से, मोदी सरकार ने भारत के पुराने जमाने के निशानों से दूर जाने और सोच बदलने के लिए लगातार कदम उठाए हैं. कुछ बड़े बदलाव इस तरह हैं. सेवा तीर्थ कॉम्पलेक्स कॉम्प्लेक्स में 3 इमारतें हैं.


  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 6 बजे सेवा तीर्थ के साथ कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद उनका संबोधन भी होगा. सेवा तीर्थ में शिफ्ट होने से पहले PM मोदी साउथ ब्लॉक में केंद्रीय कैबिनेट की विशेष बैठक करेंगे. यह साउथ ब्लॉक में मोदी कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी. इसके बाद सभी बैठकें नए ऑफिस में होगी.

    सेवा तीर्थ को सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत ही डेवलप किया गया है. यह 2.26 लाख वर्ग फुट में फैला आधुनिक परिसर दारा शिकोह रोड पर मौजूद है. इसे लगभग ₹1,189 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है. पहले जो ऑफिस अलग-अलग हुआ करते थे. अब वह एक ही कार्यालय के नीचे हुआ करेंगे. स्मार्ट ऑफिस सुविधाओं से लैस यह केंद्र हाई-स्पीड इंटरनेट, पेपरलेस वर्क कल्चर, डिजिटल आर्काइव्स और अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम के साथ प्रशासनिक कामकाज को सरल बनाता है.

    Share:

  • ढाका-3 से अल्पसंख्यक हिंदू नेता गायेश्वर रॉय जीते, BNP की दो दशक बाद सत्ता में होगी वापसी

    Fri Feb 13 , 2026
    ढाका। बांग्लादेश के 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता और अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय से आने वाले गायेश्वर चंद्र रॉय ने ढाका-3 संसदीय सीट पर प्रभावशाली जीत दर्ज की है। सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, रॉय ने 99,163 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved