img-fluid

अब श्रीकृष्ण विराजमान पहुंचा अदालत, कृष्ण जन्मभूमि मुक्त कराने की गुहार लगाई

September 26, 2020


मथुरा। अयोध्या मुकदमे में विजयी हुए राम लला विराजमान के बाद अब मथुरा में श्रीकृष्ण विराजमान ने भी अदालत का दरवाजा खटखटाया है। मथुरा की अदालत में एक सिविल मुकदमा दायर कर श्री कृष्ण विराजमान ने अपनी जन्मभूमि मुक्त कराने की गुहार लगाई है।

इस याचिका के जरिये 13.37 एकड़ की कृष्ण जन्मभूमि का स्वामित्व मांगा है जिस पर मुगल काल में कब्ज़ा कर शाही ईदगाह बना दी गई थी। शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की मांग की गई है। ये वाद भगवान श्रीकृष्ण विराजमान, कटरा केशव देव खेवट, मौजा मथुरा बाजार शहर की ओर से उनकी अंतरंग सखी के रूप में अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री और छह अन्य भक्तों ने दाखिल किया है।

हालांकि, प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 इस मामले के आड़े आ रहा है। इस एक्ट के जरिये विवादित राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मुकदमेबाजी को लेकर मालकिना हक पर मुकदमे में छूट दी गई थी। अलबत्ता, मथुरा-काशी समेत सभी धार्मिक या आस्था स्थलों के विवादों पर मुकदमेबाजी से रोक दिया गया था। अभी कुछ दिन पहले प्रयागराज में अखाड़ा परिषद की बैठक में साधु-संत मथुरा कृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ मंदिर को लेकर चर्चा की थी। इसमें संतों ने काशी-मथुरा के लिए लामबंदी शुरू करने की कोशि‍श की।

Share:

  • गुरप्रीत सिंह संधू को 2019-20 एआईएफएफ मेन्स फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना गया

    Sat Sep 26 , 2020
    नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय टीम के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू को 2019-20 एआईएफएफ मेन्स फुटबॉलर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया है। यह पहली बार है जब गुरप्रीत को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है, और इस प्रक्रिया में वे 2009 में सुब्रत पॉल के बाद दूसरे गोलकीपर बने हैं। गुरप्रीत को हीरो इंडियन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved