
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि प्रदेश में इस प्रकार की फसल बीमा योजना (Crop Insurance Policy) बनाई जाए, जिससे गरीब किसानों को अधिक से अधिक लाभ हो। साथ ही, हर किसान को सुरक्षा कवच मिल सके। योजना फाइनेंशियली वर्केबल (Financially Workable) भी होनी चाहिए।
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के सामने फसल बीमा और RBC 6 (4) के एकीकृत मॉडल (Model) का पेश किया। इसके अंतर्गत प्रस्तावित किया गया कि किसान को विभिन्न प्रकार के जोखिम के कारण होने वाली फसल क्षति की प्रतिपूर्ति आरबीसी 6 (4) से की जाए और क्लेम की गणना उपरांत शेष राशि का भुगतान आरबीसी 6 (4) की राशि घटाकर किया जाए। क्लेम की गणना शत-प्रतिशत स्केल ऑफ फाइनेंस/कॉस्ट ऑफ कल्टिवेशन पर की जाए। इसमें फसल बीमा योजना (Crop Insurance Policy) पूर्ववत रहेगी और कृषकों का भुगतान जल्दी हो जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved