
नई दिल्ली। देश में हर साल 24 जनवरी से गणतंत्र दिवस (Republic day) समारोह की शुरुआत होती है लेकिन इस साल से हमेशा 23 जनवरी से ही इसकी शुरुआत की जाएगी। इस समारोह में स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती मनाई जाएगी। सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था। यानी अब से हर साल नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती के साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत होगी। भारत सरकार के सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved