img-fluid

अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली, PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत को दिखाई हरी झंडी

February 22, 2026

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नमो भारत ट्रेन सर्विस और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाई. इस कार्यक्रम के दौरान वो एक जनसभा को संबोधित करेंगे और पश्चिमी UP जिले में 12,000 रुपये करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स भी लॉन्च करेंगे. दिल्ली से मेरठ के बीच की दूरी 85 किलोमीटर की है. दिल्ली से मेरठ आने में पहले 3 से साढ़े तीन घंटे लगा करते थे. अब दूरी भरे ही कम न हुई हो मगर सफर के बीच समय में कमी भी जरूर आएगी.


  • दिल्ली एनसीआर के लोग मेरठ में कम कीमत में किराए के घर लेकर इस मेट्रो के जरिए सफर कर सकते हैं. क्योंकि दोनों ही जगहों के किराए में काफी अंतर है. 180 km प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड के साथ, नमो भारत भारत का पहला रीजनल रैपिड ट्रांज़िट सिस्टम है, जो साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे बड़े शहरी सेंटर्स को दिल्ली से हाई स्पीड से जोड़ता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी की.

    दिल्ली-मेरठ RRTS से सराय काले खां से मोदीपुरम, बेजाजपुल और शताब्दी नगर तक एक घंटे में पहुंचा जा सकता है. उम्मीद है कि मेट्रो की ये सर्विस हफ्ते में बाकी दिनों और शनिवार को सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक और रविवार को सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चलेंगी. मेरठ मेट्रो भारत का सबसे तेज़ मेट्रो सिस्टम होगा, जिसकी मैक्सिमम ऑपरेशनल स्पीड लगभग 120 km/h होगी .

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरठ से दिल्ली आने में घंटो लगते थे. आज मेरठ को मेट्रो की सौगात मिली. नया भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि AI समिट का पूरी दुनिया में चर्चा में रहा. इसके साथ ही खेल यूनिवर्सिटी भी अप्रैल तक तैयार हो जायेगा.

    Share:

  • योगी आदित्यनाथ का सिंगापुर-जापान दौरा, UP को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का लक्ष्य

    Sun Feb 22 , 2026
    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सिंगापुर और जापान के चार दिन के दौरे के लिए रवाना होंगे. इस दौरे पर वे उत्तर प्रदेश को भारत का मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने और खास सेक्टर में इन्वेस्टमेंट लाने की कोशिश करेंगे. इस यात्रा में योगी डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल एनर्जी की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved