img-fluid

NTA की फिर हुई फजीहत! CUET-UG परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी, 3 बजे होने वाली परीक्षा 4 बजे होगी

May 30, 2026

नई दिल्ली. देश में पहले से ही मेडिकल परीक्षा (Medical Examination) में हुए पेपर लीक (Paper Leak) मामले में NTA पर लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ था और अब बार फिर एजेंसी विवादों में घिर गई है. 30 मई 2026 को एनटीए की एक और परीक्षा सीयूईटी यूजी (CUET-UG) 2026 के परीक्षा केंद्रों पर भारी अव्यवस्था देखने को मिली. देश के कई परीक्षा केंद्रों पर सुबह की शिफ्ट की परीक्षा तय समय पर नहीं हो सकी. इस बड़ी चूक का असर दोपहर वाली परीक्षा शिफ्ट पर भी पड़ा.जानकारी देते हुए एजेंसी ने बताया कि 3 बजे होने वाली परीक्षा अब शाम के 4 बजे होगी. एजेंसी ने इस असुविधा के लिए छात्रों और अभिभावकों से खेद जताया है और भरोसा दिलाया है कि किसी भी उम्मीदवार का समय बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा.

तकनीकी समस्या से हुई परेशानी
CUET UG 2026 की परीक्षा देशभर के कई केंद्रों पर आयोजित की गई थी. लेकिन इस दौरान ही कुछ जगहों पर तकनीकी खराबी की वजह से परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी.

छात्रों और अभिभावकों के बीच नाराजगी

वहीं, परीक्षा केंद्रों पर छात्रों और अभिभावकों को लंबा इंतजार करना पड़ा. वहीं, परीक्षा ह़ॉल में भी बेसिक सुविधाओं की कमी नजर आई.

3 की जगह 4 बजे होगी परीक्षा
बता दें कि सुबह की शिफ्ट में हुई देरी का असर दोपहर की शिफ्ट पर भी पड़ा. ऐसे में किसी भी तरह की भ्रमक खबर न फैले इसके लिए एजेंसी ने तुरंत एडवाइजरी जारी कर दोपहर की शिफ्ट के समय को री-शेड्यूल कर दिया है.

रिपोर्टिंग और एंट्री का समय- दोपहर 2:30 बजे से

परीक्षा शुरू होने का समय- पहले दोपहर 3:00 था जिसे बदलकर शाम 4 बजे कर दिया गया है.

जारी की हेल्पलाइन और ईमेल
एनटीए ने इस घटना के तुरंत बाद उम्मीदवारों और छात्रों को हुई परेशानी के लिए खेद प्रकट किया. किसी तरह की शंका या मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की है. इसके अलावा सलाह दी है कि उम्मीदवार और पेरेंट्स अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

हेल्पलाइन नंबर: +91-11-40759000
ऑफिशियल ईमेल: cuet-ug@nta.ac.in
ऑफिशियल वेबसाइट: https://cuet.nta.ac.in

Share:

  • हृदय स्थल सिविक सेंटर होगा सुव्यवस्थित जल्द शुरू होगा केफेटेरिया

    Sat May 30 , 2026
    जेडीए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सीईओ ने केफेटेरिया और सिविक सेंटर क्षेत्र का किया निरिक्षण जबलपुर। शहर का ह्रदय स्थल सिविक सेंटर क्षेत्र सुव्यवस्थित स्वरुप में होगा इसी के साथ लम्बे समय से बंद केफेटेरिया को भी सुनियोजित रूप से पुन: प्रारम्भ किया जायेगा ताकि यहाँ आने वाले नागरिकों को किसी तरह की असुविधा का सामना ना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved