img-fluid

इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष के फैसले के लिए पर्यवेक्षक आज आएंगे

June 04, 2025

  • जिले के पर्यवेक्षक के आने का समय अभी निश्चित नहीं

इन्दौर। मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा लागू किए गए नवसृजन अभियान के तहत इंदौर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए पर्यवेक्षक आज दोपहर में इंदौर पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही इंदौर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए पर्यवेक्षक के आने का समय अभी निश्चित नहीं हुआ है। कल भोपाल में सभी शहर और जिला कांग्रेस के अध्यक्ष की नियुक्ति की अनुशंसा करने के लिए पर्यवेक्षक तय कर दिए गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त किए गए सभी 50 से ज्यादा पर्यवेक्षक को जिले और शहर की कमान सौंप दी गई है। इसमें इंदौर शहर की कमान पर्यवेक्षक के रूप में पंजाब के सांसद गुरजीत सिंह अजुला को दी गई है। वे आज दोपहर में कांग्रेस के मध्य प्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस संगठन के मंत्री संजय कामले के साथ इंदौर पहुंच रहे हैं।


इंदौर के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में दोपहर में 3.30 बजे एक औपचारिक बैठक रखी गई है। इस बैठक में उनके द्वारा स्थानीय नेताओं से मुलाकात की जाएगी। वैसे तो कल भोपाल में ही कुछ नेता इस नए पर्यवेक्षक से मुलाकात कर चुके हैं। अब बदली हुई परिस्थिति में इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए पिंटू जोशी, अमन बजाज मुख्य दावेदार के रूप में उभर कर सामने आ रहे हैं। अब तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से मतभेद के चलते यह दोनों नेता अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर थे। इंदौर जिला कांग्रेस के लिए दानिश अबरार को पर्यवेक्षक बनाया गया है। वे राजस्थान के सवाई माधोपुर से कांग्रेस के विधायक हैं। उन्हें इंदौर जिला कांग्रेस का अध्यक्ष चुनने के लिए अपनी सिफारिश देना है। उनके इंदौर यात्रा का शेड्यूल अभी तय नहीं हो सका है। यह माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में ही उनकी यात्रा का शेड्यूल भी आ जाएगा।

Share:

  • 5 हजार पौधे लगाने का दावा, नेहरू पार्क में केवल 300 गड्ढे

    Wed Jun 4 , 2025
    कांग्रेस ने किया वीडियो जारी… पौधारोपण केवल ढोंग… इन्दौर। विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम द्वारा नेहरू पार्क में 5 हजार पौधे लगाने का दावा अब विवादों में घिर गया है। कांग्रेस नेताओं ने कल भाजपा की पोल खोलते हुए नेहरू पार्क का स्टिंग आपरेशन किया, जहां पर पूरे पार्क में खोदे गए गड्ढों की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved