
भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में राजभवन के पास स्थित एक पेट्रोल पंप में आग लग गई है। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। फिलहाल दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। पुलिस कमीश्नर सुधांशु सारंगी ने कहा है कि इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved