img-fluid

एक अफवाह से आई सोयाबीन मे गिरावट

December 03, 2020


नयी दिल्ली । सोयाबीन डीगम ( soybean degum) पर आयात शुल्क कम होने संबंधी अफवाह फैलने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोयाबीन, कच्चा पॉम तेल सहित (सीपीओ) सहित लगभग सभी तेल तिलहन में चौतरफा गिरावट देखी गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि स्टॉक कम होने और जाड़ों में मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए हालांकि, सरसों तेल तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। सूत्रों ने कहा कि अफवाह से जो शिकागो एक्सचेंज आरंभिक कारोबार में 1.5 प्रतिशत नीचे चल रहा था, वह अचानक आधा प्रतिशत तेज हो गया। सोयाबीन डीगम में गिरावट को देखते हुए सोयाबीन के बाकी तेलों में भी गिरावट रही।

सूत्रों ने कहा कि बाजार में अफवाह उड़ाने वालों के खिलाफ कड़ाई से निपटा जाना चाहिये। ऐसे समय जब म.प्र., महाराष्ट्र और राजस्थान में सोयाबीन की आवक चल रही है। ऐसी अफवाहों से किसानों को नुकसान होता है और उन्हें अपने उत्पाद कम कीमत पर बेचने पड़ जाते हैं।

मलेशिया एक्सचेंज में एक प्रतिशत की गिरावट आने से भी सीपीओ सहित पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट रही।
तेल-तिलहन बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन – 6,225 – 6,275 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली दाना – 5,415- 5,465 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,750 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,130 – 2,190 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 12,300 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,880 – 2,030 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,000 – 2,110 रुपये प्रति टिन।
तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 – 15,000 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 11,500 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 11,200 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम- 10,200 रुपये।
सीपीओ एक्स-कांडला- 8,680 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,000 रुपये।
पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 10,200 रुपये।
पामोलीन कांडला- 9,450 रुपये (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी भाव 4,550 – 4,600 लूज में 4,385 — 4,415 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) – 3,500 रुपये।

Share:

  • भारत में कोरोना के 25 से अधिक नए मामले आने के साथ ही संख्‍या हुई 95,25,600 के पार

    Thu Dec 3 , 2020
    नयी दिल्ली । देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (COVID-19) के 25,916 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 95,25,668 पहुंच गयी। विभिन्न राज्यों से बुधवार देर रात तक प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 5141 की कमी दर्ज की गई […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved