img-fluid

बोलिया छत्री में गूंजा ओम नम: शिवाय

December 16, 2024

इंदौर। शिव शक्ति है, शिव भक्ति है और शिव संसार का सार है। शिव विघ्नों के हर्ता और जगत कल्याण के देवता हैं। शिव से ही सृष्टि चलायमान है और शिव ही ब्रह्माण्ड की बुराइयों का संहार करते हैं। शिव आराधना के इसी क्रम में देव से महादेव संस्था ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 में स्थित बोलिया सरकार छत्री परिसर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में गुंजायमान हुआ ओम नम: शिवाय का जाप।

पंचाक्षरी महामंत्र ओम नम: शिवाय के जाप के लिए एकत्र हुए जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि शिव मंत्रों के जाप से दैहिक, दैविक और भौतिक समस्त प्रकार के कष्टों का निवारण होता है और सुखों की प्राप्ति होती है। संस्था विगत 10 वर्षो से ओम नम: शिवाय का जाप करवा रही है, जिसमें शामिल होकर धर्मप्रेमी जनता अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने का प्रयास कर रही है, जिसमें वे सफल भी हुए हैं। इस तरह के आयोजन से जनमानस के मन-मस्तिष्क में भक्ति का संचार होता है और जीवन सकारात्मकता की ओर अग्रसर होता है।


ओम नम: शिवाय के जाप से पहले आकाश विजयवर्गीय ने प्राचीन शिव मंदिर में शिव आराधना की। इस अवसर पर मंदिर को भव्य, सुगंधित फूलों से सजाया गया था और आकर्षक सज्जा की गई थी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला, क्षेत्र के सभी पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष, देव से महादेव संस्था के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, मातृ शक्तियां संग बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक गन्नू महाराज की भजन संध्या का आयोजन भी किया गया।

प्राचीन शिव मंदिर आम लोगों के लिए हम सब के प्रयासों से खोला गया
विजयवर्गीय ने बताया कि बोलिया सरकार की छत्री शहर की धरोहर है और पुरातत्व विभाग के अधीन है। पहले यहां पर आम लोगों को दर्शन-पूजन की अनुमति नहीं थी। जब में विधानसभा 3 का विधायक था, उस वक्त मुझे इस बात की जानकारी लगी तो मैंने इस संबंध में पुरातत्व विभाग से बात की और हमारे भरसक प्रयासों से बरसों बाद इस प्राचीन मंदिर में लोगों को दर्शन-पूजन की अनुमति मिली। उस समय भी हम इस छत्री के परिसर में आयोजन करना चाहते थे। उस वक्त पुरातत्व विभाग ने बताया था कि इसके लिए दिल्ली से अनुमति लेना पड़ती है। जटिल प्रक्रिया की वजह से उस वक्त यह संभव नहीं हो पाया, लेकिन आज कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई और इस परिसर में आयोजन हो रहा है।

Share:

  • हत्या के आरोपी भी कर रहे हैं ड्रग्स का कारोबार

    Mon Dec 16 , 2024
    इन्दौर। शहर में ड्रग्स का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। इसमें बड़ी संख्या में अपराधी भी ड्रग्स के कारोबार में लग गए हैं। कल फिर मंदसौर का एक हत्या आरोपी ड्रग्स के साथ पकड़ा गया। शहर में पिछले कुछ समय से लगभग हर थाना क्षेत्र में ड्रग्स तस्कर सक्रिय है। पिछले कुछ माह में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved