img-fluid

 ‘ओम : द बेटल विदइन’ का धमाकेदार ट्रेलर जारी

June 11, 2022

आदित्य रॉय कपूर और संजना सांघी (Aditya Roy Kapur and Sanjana Sanghi) की फिल्म ‘ओम : द बेटल विदइन’ (om : da betal vidin) का शानदार ट्रेलर शुक्रवार को मेकर्स ने जारी कर दिया, जिसे आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur ) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है।



ट्रेलर की शुरुआत एक परिवार से शुर होती है। जो अपने बच्चों को लेकर परेशान दिखता है। इसके बाद जैकी श्रॉफ की एंट्री होती है। वे एक साइंटिस्ट के रोल में नजर आते हैं। जिनके ऊपर देशद्रोह का आरोप लगाया जाता है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर कमांडर सोल्जर ओम कपूर के किरदार में हैं। जिनकी याददाश्त चली जाती है। जिसके बाद वे अपना आज भूलकर सिर्फ बचपन की बातें याद रखते हैं और इसी के साथ उन्हें अपने पिता याद आ जाते हैं, जो कि जैकी श्रॉफ हैं। जैसे ही ये बात उनके आधिकारियों को पता चलती है वे उन्हें बेइमान साइंटिस्ट का बेटा कहकर बुलाने लगते हैं।

सबकुछ भूल चुके ओम कपूर के कंधे पर एक अहम मिशन की जिम्मेदारी है। अब वे इस मिशन को कैसे पूरा करते और उनके पिता से जुड़े क्या राज हैं, फिल्म इसी के ईर्द- गिर्द घूमती है। साथ ही ट्रेलर में भरपूर एक्शन भी है।

 

फिल्म का निर्देशन कपिल वर्मा ने किया है,जबकि जी स्टूडियोज, अहमद खान और शायरा खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 1 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share:

  • रांची में हिंसा के दौरान जख्मी हुए दो लोगों ने तोड़ा दम, गोली लगने के बाद अस्पताल में थे भर्ती

    Sat Jun 11 , 2022
    रांची । रांची (Ranchi) में शुक्रवार को उपद्रव (violence) के दौरान गोली लगने से जख्मी दो लोगों की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मरने वालों में एक की पहचान मुदस्सिर उर्फ कैफी के रूप में हुई है. जबकि दूसरे का नाम मोहम्मद साहिल है. राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (rims) ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved