बड़ी खबर

पूर्व उप राष्ट्रपति अंसारी के बयान पर फड़नवीस ने कहा- हिंदुत्व का मतलब सहिष्णुता

भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फड़नवीस ने शनिवार को कहा कि हिंदुत्व का मतलब सहिष्णुता है। उन्होंने यह टिप्पणी पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के उस बयान पर की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोरोना से पहले भी समाज में धार्मिक कट्टरता और उग्र राष्ट्रवाद दो महामारियां थीं। फड़नवीस ने कहा- हिंदुत्व इस देश में प्राचीन समय से चली आ रही जीवनशैली है पत्रकारों द्वारा इस सिलसिले में सवाल किए जाने पर फड़नवीस ने कहा कि हिंदुत्व कभी कट्टरपंथी विचार नहीं रहा। यह हमेशा सहिष्णु रहा है। हिंदुत्व इस देश में प्राचीन समय से चली आ रही जीवनशैली है। हिंदुओं ने किसी व्यक्ति, देश या राज्य पर कभी हमला नहीं किया है। हिंदुत्व हमेशा सहिष्णुता का पाठ पढ़ाता है महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदुत्व हमेशा सहिष्णुता का पाठ पढ़ाता है। यही कारण है कि भारत में विभिन्न मान्यताओं और जातियों के लोग शांतिपूर्वक रह रहे हैं। महाराष्ट्र के कुछ शहरों में 23 नवंबर से स्कूल खोलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार को सावधानी से काम लेना चाहिए।

Share:

Next Post

फिल्म 83 में रणवीर सिंह को अपना किरदार निभाता देख डर गए थे कपिल देव, खोले कई राज

Sat Nov 21 , 2020
मुंबई: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने साल 1983 में देश को पहला विश्व कप दिलाया और इसी ऐतिहासिक पल को बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए तैयारियां चल रही है.इस फिल्म का नाम होगा ’83’ और इसमें कपिल देव का किरदार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और रोमी का किरदार दीपिका पादुकोण […]