
इंदौर। देर रात को दुकान से लौटे एक युवक की लाश ब्रिज (Bridge) के नीचे मिली। उसकी साइकिल (Cycle) ब्रिज पर खड़ी थी। पुलिस 9Police) का कहना है कि मामला आत्महत्या (Suicide) का हो सकता है।
पंकज पिता ओमप्रकाश सोनी निवासी द्वारकापुरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया। राजेंद्र नगर पुलिस का कहना है कि वह एक सराफा में एक ज्वेलर्स की दुकान पर काम करता था। कल दुकान से छुट्टी होने के बाद वह घर नहीं गया और राजेंद्र नगर ब्रिज पर आया और जहां उसकी लाश मिली। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि पंकज की मौत कैसे हुई है। परिजन भी यह बता नहीं पा रहे हैं कि वह किसी प्रकार के डिप्रेशन में था या उसे किसी ने धक्का दिया। पंकज माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। पुलिस जांच कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved