img-fluid

Share Market: पहले दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 86 अंक चढ़ा, निफ्टी 18300 के पार

January 17, 2022

नई दिल्ली। सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला और दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में बढ़त के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 86 अंक की तेजी के साथ 61,309 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18,300 के स्तर के पार पहुंचकर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में निफ्टी 52 अंक की बढ़त के साथ 18,308 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 52 अंक उछलकर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 30 अंक की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी।

शेयर बाजार खुलने के साथ लगभग 1674 शेयरों में तेजी आई थी, जबकि 657 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी। बता दें कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान बंद हुआ था। सेंसेक्स 12 अंक टूटकर 61,223 के स्तर पर, जबकि एनएसई का निफ्टी 02 अंक या 0.01 फीसदी टूटकर 18,256 के स्तर पर बंद हुआ था।

Share:

  • Netflix ने दिया जोरदार झटका! चोरी-छिपे बढ़ाए अपने Plans के दाम, देखें नई मूल्य सूची

    Mon Jan 17 , 2022
    नई दिल्ली: नेटफ्लिक्स (Netflix) के सब्सक्रिप्शन प्लान कुछ देशों में महंगे हो गए हैं. जबकि स्ट्रीमिंग दिग्गज ने हाल ही में भारत में अपने मंथली और ईयरली प्लान्स की दरों में कमी की है, कंपनी ने संयुक्त राज्य और कनाडा में दरों में वृद्धि की है. कंपनी ने घोषणा की कि प्लान के आधार पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved