img-fluid

इंदौर कलेक्टर शिवम् वर्मा के निर्देश पर अवैध नंबर प्लेट और हूटर पर आरटीओ की कार्रवाई 

October 16, 2026

तेजाजी नगर चौराहे पर करीब 100 वाहनों की जांच, 33 के चालान कर ₹18,000 का राजस्व वसूला

यातायात नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज तेजाजी नगर चौराहे पर परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों, शीशों पर प्रतिबंधित काली फिल्म लगे वाहनों तथा नंबर प्लेट पर धार्मिक प्रतीकों, अनधिकृत नामों एवं अन्य अवैध प्लेटों का उपयोग करने वाले वाहनों की जांच की गई।

अभियान के दौरान करीब 100 वाहनों की जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 33 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए ₹18,000 का राजस्व वसूल किया गया।

कार्रवाई के दौरान कुछ प्रशासनिक एवं केंद्रीय प्रशासनिक अधिकारियों, धार्मिक नेताओं, उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं तथा पत्रकारों द्वारा कार्रवाई को प्रभावित करने एवं इसे रोकने के लिए दबाव बनाने के प्रयास किए गए। हालांकि, परिवहन विभाग की टीम ने किसी भी प्रकार के दबाव में आए बिना निष्पक्षता एवं दृढ़ता के साथ नियमानुसार कार्रवाई जारी रखी।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि यातायात नियम सभी के लिए समान हैं। किसी भी व्यक्ति के पद, प्रभाव अथवा सामाजिक प्रतिष्ठा के आधार पर नियमों के उल्लंघन को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। वाहन संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करने एवं सड़क सुरक्षा के उद्देश्य से इस प्रकार के जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

उक्त कार्रवाई क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) श्री राजेश गुप्ता एवं परिवहन निरीक्षक श्री आकाश सिटोले द्वारा की गई।

Share:

  • राजस्थान सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द करे - पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

    Fri Oct 16 , 2026
    जयपुर । पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Former Chief Minister Ashok Gehlot) ने कहा कि राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) कर्मचारियों और पेंशनरों का बकाया भुगतान (Outstanding payments due to Employees and Pensioners) जल्द से जल्द करे (Should clear as soon as Possible) । पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर कहा है कि राजस्थान में कर्मचारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved