
इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, इंदौर के सांसद शंकर लालवानी द्वारा नगर पालिक निगम इंदौर के द्वारा ग्रीन बॉण्ड पब्लिक इश्यू का लिस्टिंग समाहरोह में बेल बजा कर शुभारंभ किया। उक्त आयोजन भोपाल में हुआ, जिसमें प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन और आवास नीरज मंडलोई भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रीन बॉन्ड की लिस्टिंग के साथ ही इसी साल मध्य प्रदेश के 5 शहरों को भी इंदौर की तरह ग्रीन बॉन्ड जारी करने का चैलेंज दिया। उन्होंने प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई से कहा कि अभी से इस लक्ष्य को हासिल करने में जुट जाएं और इंदौर की तरह प्रदेश के नगरीय निकाय ग्रीन बांड जारी करें, आगामी 10 माह में इस लक्ष्य को हासिल करना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved