
इंदौर। खेड़ीघाट से उज्जैन (Khedighat to Ujjain) जा रहे इंदौर जिले (Indore District) के दो कावडिय़ों पर डंपर पलट गया। एक की दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की अस्पताल में मौत हुई। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे डंपर ने दोनों को ओवरटेक किया और पलट गया।
रंगवासा के रहने वाले रामचंद्र गामे और अजय पिता रवींद्र अन्य साथियों के साथ खेड़ीघाट से नर्मदा का जल लेकर उज्जैन महाकाल को चढ़ाने के लिए कावड़ यात्रा में 4 तारीख को निकले थे। बताया जा रहा है कि देर रात को बड़़वाह के पास रांग साइड आ रहे डंपर ने दोनों को टक्कर मार दी और पलट गया। रामचंद्र की तो डंपर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजय के पैर का पंजा भी दबने से अलग हो गया था। अजय को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अजय रंगवासा में मंदिर का पुजारी था, जबकि रामचंद्र दूध व्यवसायी था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved