
लखनऊ । सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) ने कहा कि ‘एक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा’ (‘One Kachori, One Samosa, now don’t Trust Gas’) ।
लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने एलपीजी को लापता गैस बताते हुए कहा कि भाजपा ने अपने हर फैसले में हमें सिर्फ लाइन दी है। लाइन के अलावा जनता को कुछ नहीं दिया और अब लोग पेट्रोल के लिए भी कतारों में लगे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने एलपीजी संकट को लेकर कोई तैयारी नहीं की और अब 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर में 10 किलोग्राम गैस मिल रही है। गैस संकट को लेकर अपनी तैयारियों के बारे में सपा प्रमुख ने कहा कि मैंने अपने घर में मिट्टी के दो चूल्हे मंगवा लिए हैं। अगर यह जंग आगे भी जारी रही तो हमें ऐसे ही खाना पकवाने के लिए काम करना होगा। भाजपा के लोगों ने एक आदमी को पकड़कर सिर्फ हमारी पार्टी पर आरोप लगाया, लेकिन जनता लाइन में परेशान हो रही है, उसके लिए कुछ नहीं किया।
अखिलेश यादव ने सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल के सीएम योगी को धुरंधर कहे जाने पर कहा कि पूजा पाल योगी को समझ नहीं पाई हैं। वे तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर हैं। उन्होंने कहा कि ये फिल्म ये लोग इसलिए बनाते हैं, क्योंकि इनको कोई फाइनेंस कर रहा है। फिल्म के किरदार काल्पनिक है, यह तो फिल्म की शुरुआत में लिखा भी होता है। ऐसे में फिल्म में दिखाई गई चीज सच कैसे हो सकती है।
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनके पास पाल समुदाय का कोई नेता नहीं है, इसीलिए हमारी पार्टी से पूजा पाल को गुमराह कर लेकर गए। अब यह बताइए, मैं इस मामले में किस थाने में जाकर एफआईआर दर्ज करवाऊं । अब सोचिए उन कार्यकर्ताओं पर क्या गुजर रही होगी जिन्होंने वोट किया था। अखिलेश यादव ने कहा कि वे समाजवादी पार्टी से विधायक बनी थीं। महिला विधायक थीं, इसीलिए निकाला नहीं था। बाद में मुझे मजबूरी में पार्टी से निकालना पड़ा।
अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा से टिकट पाने के लिए पूजा पाल बयान दे रही हैं, ताकि उन्हें चुनाव के दौरान टिकट मिले। जहां से भाजपा पूजा पाल को टिकट देगी। हमारे प्रदेश अध्यक्ष भी डटकर वहां काम करेंगे। सपा प्रमुख ने कहा कि हमारी सरकार में समाजवादी पेंशन शुरू होगी, लैपटॉप मिलेगा। वहीं गरीब परिवारों को 40 हजार रुपए देने के लिए स्त्री समृद्धि योजना शुरू करने का काम होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved