img-fluid

बांग्लादेश में कल से एक सप्‍ताह का लॉकडाउन

April 04, 2021

ढाका। कोरोना वायरस (Corona Virus) दुनियाभर में कहर बरपा रहा है। स्थिति पिछले साल से बदतर होती जा रही है। जहां भारत के भी कई राज्यों में आंशिक लॉकडाउन (Lockdown) जैसी स्थिति है तो वहीं भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश(Bangladesh) ने देश में संपूर्ण लॉकडाउन(full Lockdown) की घोषणा की है। कोरोना के मामलों में आई तेजी के बाद बांग्लादेश सरकार ने 5 अप्रैल से एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया है। खबरों के मुताबिक, बांग्लादेश में लॉकडाउन के दौरान कोर्ट और दफ्तर बंद रहेंगे तो वहीं उद्योग और मिल बारी-बारी संचालन किया जाएगा। उद्योग-कल कारखानों को इसलिए खुला रखा जाएगा ताकि मजदूरों को काम बंद होने पर वापस घर न जाना पड़े।


फ्रांस में भी लगा लॉकडाउन
इससे पहले फ्रांस (France) भी देश में तीसरी बार लॉकडाउन(Lockdown) लगाए जाने की घोषणा कर चुका है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने भी देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की है। यह लॉकडाउन शनिवार से लागू हो गया है। फ्रांस में अब तक कोरोना से 96 हजार 280 लोगों की जान जा चुकी है। फ्रांस में अब अगले चार हफ्तों तक लॉकडाउन लगा रहेगा।

भारत में भी कोरोना का प्रभाव बढ़ता जा रहा
भारत में रोजाना कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्‍या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्‍या अन्‍य देशों के समान भारत भी संपूर्ण लॉकडाउन का निर्णय लेगा? हालांकि महाराष्ट्र में कोरोना के महाविस्फोट के बाद पुणे जिले में बार, होटल और रेस्ट्रॉन्ट को 7 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं जिले में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे के बीच नाइट कर्फ्यू भी लगाया जा रहा है। राज्य में हर दिन कोरोना के रिकॉर्ड नए मामले आ रहे हैं।

Share:

  • चौकीदार से स्‍टार ऐसे बने Nawazuddin Siddiqui

    Sun Apr 4 , 2021
    मुंबई। बॉलीवुड (Bollywood) में सफलता इतनी आसानी से नहीं मिल जाती। खासकर उनके लिए इसकी राह मुश्किल है जिन्हें सुंदरता की कसौटी पर परखा जाता है। लेकिन कुछ जिद्दी लोगों ने बॉलीवुड के इस पैमाने को तोड़कर रास्ता साफ कर दिया। इन्हीं में से एक अभिनेता हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी(Nawazuddin Siddiqui)। किरदार को जीना और उसमें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved