
संत नगर। ज्वाला कान्वेंट स्कूल में मंगलवार को दीपावली के उपलक्ष में ऑनलाइन दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इसमें कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मिट्टी के दीयों को डेकोरेट करना और रंगोली चित्रकला कलरफुल कागजों से लैंप बनाना प्रतियोगिता आयोजित की गई। उक्त जानकारी देते हुए स्कूल के प्राचार्य राज बत्रा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चे चाइनीस चीजों को न अपनाकर अपने स्वदेशी चीजों को अपनाएं। स्वदेशी चीजों को डेकोरेट कर अपने घरों को रोशन करना रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम सोनालिका मेहर दितीय खुशी विश्वकर्मा रही दिया। मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम जतिन कालरा दितीय पलक रजक तृतीय समीर नाथ रहे इन अव्वल रहे बच्चों को स्कूल खुलने पर पुरस्कृत किया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved