img-fluid

इस गांव में केवल महिलाओं का राज, कदम भी नहीं रख सकते पुरुष

January 19, 2022

नई दिल्ली। दुनियाभर में कई अजीबोगरीब जगह हैं, जिनके बारे में जानकर उस पर यकीन करना मुश्किल होता है. आज हम आपको एक ऐसे ही कमाल के गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां केवल महिलाएं रहती हैं. इस गांव में कोई भी पुरुष एंट्री नहीं (no male entry) ले सकता. अगर कोई पुरुष गांव में एंट्री लेता है, तो उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज (Filed Police Case) की जाती है. यानी आप ये कह सकते हैं इस गांव पर महिलाओं का साम्राज्य है.
उमोजा (Umoja village) नाम का ये गांव उत्तरी केन्या के समबुरू (Umoja village Samburu county Kenya) में स्थित है. स्वाहिली में उमोजा का मतलब एकता होता है. इस गांव में केवल महिलाएं रहती हैं और पुरुषों के पैर रखने पर भी प्रतिबंध है. गांव को सुरक्षित करने के लिए इसके चारों ओर कांटेदार तार लगाए गए हैं. अगर कोई पुरुष यहां प्रवेश करता है, तो उसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी जाती है.


इस गांव की शुरुआत महज 15 महिलाओं ने की थी. जिनका 1990 में ब्रिटिश सैनिकों ने रेप और यौन शोषण किया था. लेकिन आज यही गांव पीड़ित महिलाओं के लिए एक सुरक्षित छत बन गया है. जहां वो खुशी से अपना जीवनयापन करती हैं और बिना रोक टोक के जिंदगी जीती हैं.

अब ये गांव एक शरणास्थल के रूप में बदल गया. यहां उन सभी महिलाओं का स्वागत किया जाता है, जिन्हें उनके घर से निकाल दिया जाता है. यहां अपनी शादीशुदा जिंदगी में परेशान, फीमेल म्यूटिलेशन से पीड़ित महिलाएं, दुष्कर्म और अन्य अपराधों से पीड़ित महिलाएं आती हैं. कई महिलाएं ऐसी भी हैं जो अपने पति की मौत के बाद यहां आती हैं. यहां रहने वाली महिलाओं में 98 वर्ष की बुजुर्ग से लेकर 6 महीने की बच्ची तक शामिल है. कई महिलाएं तो गर्भवती अवस्था में ही यहां आकर रहने लगती हैं.

Share:

  • अखिलेश यादव पहली बार लड़ेंगे विधान सभा चुनाव

    Wed Jan 19 , 2022
    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव होने वाले है। इन चुनावो (UP Assembly Election 2022) में भारतीय जनता पार्टी के योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे वही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी विधान सभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। यह अखिलेश यादव का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved