उत्तर प्रदेश बड़ी खबर

अखिलेश यादव पहली बार लड़ेंगे विधान सभा चुनाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव होने वाले है। इन चुनावो (UP Assembly Election 2022) में भारतीय जनता पार्टी के योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे वही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी विधान सभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। यह अखिलेश यादव का पहला विधान सभा चुनाव है जो वो खुद लड़ने जा रहे हैं, हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से सीट की घोषणा नहीं की गई है। कयास है कि अखिलेश आजमगढ़ या गाजीपुर विधान सभा सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।


अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) फिलहाल आजमगढ़ लोक सभा सीट से सांसद है। अखिलेश साल 2000 में पहली बार कन्नौज लोक सभा सीट से चुनाव जीतकर संसद के निचले सदन यानी लोक सभा में पहुंचे थे। 2004 और 2009 के आम चुनावों में भी उन्होंने कन्नौज से जीत दर्ज की और लोकसभा पहुंचे। जब अखिलेश यादव साल 2012 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो उन्हें कन्नौज लोक सभा सीट से इस्तीफा देना पड़ा। मुख्यमंत्री बनने के बाद ही अखिलेश यादव विधान परिषद के सदस्य बने थे।

सात चरणों में होगा चुनाव

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में इस बार 403 विधान सभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी। यूपी में विधान सभा चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। इसके बाद 14 फरवरी को दूसरे चरण में 55 सीटों पर, 20 फरवरी को तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें तथा अंतिम चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा।

Share:

Next Post

Golden Blood: सिर्फ 43 लोगों के पास ये खून...जानिए क्यों है Rare?

Wed Jan 19 , 2022
नई दिल्ली। दुनिया का सबसे दुर्लभ ब्लड (Rarest Blood) टाइप यानी खून का प्रकार कौन सा है। पता है क्या आपको? इसे वैज्ञानिक गोल्डेन ब्लड (Golden Blood) कहते हैं। यह दुनिया में 50 से भी कम लोगों में पाया जाता है। अगर इस ब्लड टाइप के लोगों को खून की जरूरत होती है, तो उन्हें […]