
इंदौर। तेजाजी नगर पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। उसने प्रेमी से शादी करने के लिए उसकी पत्नी को मरवाने का षड्यत्र रचा था, जिसके बाद प्रेमी ने उसकी पत्नी को छत से धक्का देकर मार डाला था। तेजाजी नगर पुलिस ने बताया कि बीते दिनों न्यू रानीबाग में रहने वाली एक महिला को उसके पति ने छत से धक्का देकर मार दिया था। पुलिस ने इस मामले पति को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान पुलिस ने पति की प्रेमिका सीमा तिवारी को भी आरोपी बनाया था। बताया जा रहा है कि प्रेमी के साथ मिलकर उसने भी षड्यंत्र रचा था। सीमा फिलहाल फरार चल रही थी, जिसे रीवा से गिरफ्तार कर लिया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved